A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंड

चौकीदारी बहाली का इंतेजार कर रहे युवा

युवाओं को मिला मंत्री का साथ

चौकीदार बहाली का इंतज़ार कर रहे युवाओं से मिलीं

IMG 20250604 WA0008
चौकीदार बहाली का इंतेजार करने वाले युवकगण

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा – आपके हक़ की लड़ाई में हम आपके साथ हैं..

झारखंड, गोड्डा ।

झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने सोमवार को खरौंधी स्थित अपने पैतृक आवास पर चौकीदार पद की बहाली का इंतज़ार कर रहे युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने युवाओं की पीड़ा को नज़दीक से महसूस किया और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

मंत्री ने साफ कहा कि युवाओं के अधिकारों के साथ किसी भी हाल में समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा, “चौकीदार बहाली की प्रक्रिया में देरी को लेकर आपकी चिंता वाजिब है। आपकी मेहनत, संघर्ष और धैर्य को मैं सलाम करती हूं। सरकार आपकी आवाज़ को सुन रही है और हम पूरी मजबूती से आपके साथ खड़े हैं।मुलाकात के बाद युवाओं ने मंत्री का आभार जताया और उम्मीद जताई कि अब बहाली प्रक्रिया में तेजी आएगी। वर्षों से इंतज़ार कर रहे युवाओं के चेहरों पर थोड़ी राहत और आशा की झलक दिखी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!