A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

वैदेही सखी शाहगंज ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली रैली

वैदेही सखी शक्ति समिति शाहगंज द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रम “ग्रीष्मकालीन कार्यशाला”आत्मरक्षा शिविर” के अंतर्गत 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चों द्वारा एक बड़ी रैली निकाली गई !
समाज को पर्यावरण को बचाने और उसका संरक्षण करने का संदेश दिया गया बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर और पर्यावरण बचाने से संबंधित क्राफ्ट को भी रैली में दर्शाया! “पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ” ,”प्रकृति धरा का भूषण है करते दूर प्रदूषण है” “चलो करें हम वृक्षारोपण पर्यावरण का हो संरक्षण” इत्यादि नारे लगाकर एक संदेश दिया गया!

रैली संगत जी मंदिर शाहपंजा से चलकर नगर तहसील रामलीला मैदान के पास स्थित तुलसी उद्यान पार्क में ले जाया गया

जहां पर हमारे मुख्य अतिथि श्री विनोद अग्रहरि द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा पौधारोपण किया गया,

समिति के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि श्री विनोद अग्रहरि जी का माल्यार्पण और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.
मुख्य अतिथि ने समिति के सभी पदाधिकारी गण को बधाई देते हुए कार्यक्रम की प्रसंशा की
पार्क में दैनिक प्रार्थना तथा बच्चों का नियमित रूप से चलने वाले शिविर के अंतर्गत सभी अभ्यास ,योग,व्यायाम, खेलकूद, दंड,घोष, बलून डांस, इत्यादि कराया गया

कार्यक्रम में वैदेही सखी शक्ति समिति के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे.. *
जिसमें श्री राम पलट अग्रहरि,राम अग्रहरि,धीरज पाटिल, मुकेश अग्रहरि,
पंकज जायसवाल, स्वाति अग्रहरि, शालू मोदनवाल, अनुपमा मोदनवाल, रागिनी जायसवाल,रजनी जायसवाल, ममता जायसवाल रूबी जायसवाल, प्रांजला अग्रहरि खुशी अग्रहरि,अजय अग्रहरि, शुभम यादव, पंकज अग्रहरि,निरज अग्रहरि,प्रियंका जायसवाल,अर्चना बरनवाल,शिवानी यादव,उपस्थिति रहे.

[yop_poll id="10"]
Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!