A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगुजरातदेश
Trending

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, एक यात्री जिंदा मिला ,41 घायल हॉस्पिटल में भर्ती’, पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि.. पीड़ितों को एक करोड़ मुआवजा देगा टाटा ग्रुप..

अहमदाबाद में एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश होने के बाद अब तक इस भीषण हादसे में 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 41 यात्री घायल हैं और उनका इलाज जारी है. डीएनए सैंपल से मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई है. अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने 265 लोगों के शव मिलने की पुष्टि की है.

नई दिल्ली:-अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान AI-171 के क्रैश होने के बाद अब इस घटना में 265 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. एअर इंडिया हादसे पर जानकारी देते हुए अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अब तक 265 शव मिले हैं जबकि 41 घायलों का इलाज चल रहा है.

बता दें कि उस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे. अब हताहत हुए यात्रियों की पहचान करने के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल में यात्रियों के परिजनों के डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है.

डीएनए सैंपल से होगी शवों की पहचान
ptipti06122025000396ajpg
अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने विमान हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनके परिजनों से डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान के लिए बी.जे. मेडिकल कॉलेज के कसोटी भवन में यह विशेष व्यवस्था की गई है.

उन्होंने कहा, ‘यहां मृतकों के निकटतम परिजन, जैसे माता-पिता या बच्चे, डीएनए सैंपल दे सकेंगे. यह टेस्ट हॉल बी.जे. मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर होगा. अस्पताल प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों और उनके करीबी मित्रों से डीएनए सैंपलिंग में सहयोग करने की अपील की है ताकि शवों की पहचान जल्दी और सटीक ढंग से की जा सके.’
js695v34 plane crash 625x300 12 June 25
घायलों का चल रहा है इलाज

वहीं दूसरी तरफ इस हादसे में घायल हुए 50 मरीजों का इलाज अहमदाबाद सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में जारी है, और अधिकारियों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है. आपातकालीन जानकारी और परिजनों की सहायता के लिए अस्पताल प्रशासन ने दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं.

इन नंबरों पर संपर्क करके परिजन घायल यात्रियों की स्थिति और अन्य जरूरी सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं. बता दें कि अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद लिया गया है, जिसमें 242 लोगों से भरे विमान के बी.जे. मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल पर गिरने से भारी नुकसान हुआ है.
p 12p 22p 32p 42p 51p 6p 7p 8p91
अहमदाबाद विमान हादसा

एयरलाइन: एयर इंडिया
फ्लाइट नंबर: एआई-171
गंतव्य: लंदन
उड़ान भरने का समय: दोपहर 1 बजकर 39 मिनट
स्थान: अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजीपी परिसर
मय: दोपहर 1 बजकर 39 मिनट के बाद
विमान में सवार लोगों की संख्या: 242
पायलट और केबिन क्रू: 2 पायलट और 10 केबिन क्रू
भारतीय: 169
ब्रिटिश: 53
कनाडाई: 1
पुर्तगाली: 7
केबिन क्रू के सदस्य: 12
पायलटों की जानकारी:
कैप्टन: सुमित सभरवाल
फर्स्ट ऑफिसर: क्लाइव कुंदर
कैप्टन का अनुभव: 8,200 घंटे
फर्स्ट ऑफिसर का अनुभव: 1,100 घंटे

images 4
सुमित सभरवाल उड़ा रहे थे विमान

जिस विमान का क्रैश हुआ है उसे कैप्टन सुमित सभरवाल चला रहे थे, जबकि उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे. सुमित साभरवाल बेहद अनुभवी पायलट थे और उन्हें 8200 घंटे फ्लाइट उड़ाने का अनुभव था. इस हादसे के बाद दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाली सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है.उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी थे, जिन्हें 1,100 घंटों की उड़ान का अनुभव था।
Ahmedabad plane crash 11 1024x576 1

विमान में बदलापुर के दीपक पाठक भी थे
n6and9ho deepak thakur 625x300 12 June 25
एयर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान में महाराष्ट्र के बदलापुर के दीपक पाठक भी शामिल थे. दीपक पाठक पिछले 11 सालों से एयर इंडिया में केबिन क्रू के रूप में काम कर रहे थे. वो अपने माता पिता और दो बहन के साथ ठाणे जिले के बदलापुर में रहते थे. दोनों बहनों की शादी हो चुकी है. दीपक ने आज सुबह ही लंदन जाने से पहले अपनी मां को फोन किया था. दीपक के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनते ही परिवार और पड़ोसियों में शोक का माहौल है.

images 3

ahmedabad plane crash air india says 169 are indian 53 are british 1 canadian and 7 portuguese n 65fc6734a9805f3207689b50a9b3c92f
विमान में किस देश के कितने लोग थे सवार

इस घटना के बाद एयर इंडिया का भी बयान सामने आया है जिसमें क्रैश होने वाले विमान में मौजूद यात्रियों के बारे में जानकारी दी गई है. इस विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाल के नागरिक सवार थे.
gs malik on ahmedabad place crash 121806432
पुलिस उपायुक्त कानन देसाई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें प्राप्त संदेश के अनुसार 265 शव अस्पताल पहुंचाए जा चुके हैं।’’

एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास, शहर के सिविल अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कई घंटों बाद भी मृतकों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना;अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह
1749748443815 amit shah 1
अहमदाबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर दुख जताते हुए कहा कि पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। हमारी पूरी संवेदना है। अमित शाह ने एकमात्र बचे व्यक्ति से भी मुलाकात की। अमित शाह ने आगे कहा कि डीएनए जांच के बाद ही पूरा आंकड़ा सामने आएगा। ये विमान हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में बचाव का मौका भी नहीं मिला। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। मेरी पीएम मोदी से भी इस बारे में बात हुई थी। मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री,गृह मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री से संपर्क किया। हर विभाग समन्वय में बचाव अभियान चला रहा है। विमान में लगभग 1,25,000 लीटर ईंधन था, और उच्च तापमान के कारण किसी को बचाने का कोई मौका नहीं था। मैंने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। शवों को निकालने का काम लगभग पूरा हो चुका है। परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। विदेशी देशों में रह रहे परिवार के सदस्यों को भी सूचित कर दिया गया है। लगभग 1000 डीएनए परीक्षण किए जाएंगे। शवों के डीएनए नमूने भी एकत्र किए गए हैं। डीएनए परीक्षण के बाद शवों को सौंपा जाएगा। समीक्षा बैठक में हर पहलू पर चर्चा की गई। नागरिक उड्डयन मंत्री ने निर्देश दिया है कि जांच तेजी से की जाए।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान का तापमान ईंधन जलने के कारण इतना अधिक था कि किसी को बचा पाने की कोई गुंजाइश ही नहीं थी।

शाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विमान के अंदर 1.25 लाख लीटर ईंधन था। विमान गर्म हो गया था, इसलिए किसी को भी बचाने की गुंजाइश नहीं थी।’’

हालांकि, उन्होंने बताया कि एक यात्री जीवित बच गया है।
Screensh 1749745914846 1749745917115

चमत्कार! एयर इंडिया विमान हादसे में जिंदा बच गया एक शख्स, बोला- जब मैं उठा तो मेरे चारों ओर…
Vishwas Kumar Air India 1749738016410 1749738022020.jpg
विश्वास कुमार रमेश एयर इंडिया की फ्लाइट में 11 ए सीट पर बैठकर लंदन जा रहे थे।40 वर्षीय विश्वास कुमार ने हमारे सहयोगी अंग्रेजी अखबार ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ को बताया, ”जब मैं उठा तो मेरे चारों ओर लाशें बिखरी पड़ी थीं। मैं डर गया। मैं खड़ा हुआ और भागा। मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े बिखरे पड़े थे। उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह सब बहुत जल्दी हुआ।” विश्वास के सीने, आंखों और पैरों पर चोट आई है और उनका इलाज चल रहा है।
navbharat times 121806786
इसी विमान में यात्रा कर रहे विश्वास कुमार एक ब्रिटिश नागरिक हैं और कुछ दिनों के लिए अपने परिवार से मिलने भारत आए थे। वह अपने भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ वापस लंदन जाने के लिए प्लेन में सवार थे। विश्वाश के पास से बोर्डिंग पास भी मिला है। उन्होंने कहा कि वह 20 साल से लंदन में रह रहे हैं और उनकी पत्नी और बच्चा भी लंदन में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई अजय के साथ विमान में अलग पंक्ति में बैठे थे। उन्होंने कहा, “हम दीव गए थे। वह मेरे साथ यात्रा कर रहे थे और अब मैं उन्हें नहीं ढूंढ पा रहा हूं। कृपया उन्हें ढूंढने में मेरी मदद करें।” विमान हादसे में घायल हुए लोगों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

navbharat times 121810550

केंद्र सरकार एअर इंडिया विमान दुर्घटना के मद्देनजर विमानन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति गठित करेगी।

लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे।
sohebfk4 air india aeroplane crashed in ahemdabad 625x300 12 June 25
नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) की ओर से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है।
GtO3d23bgAEIvON
दुर्घटनास्थल का दौरा करने वाले नायडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “इसके अलावा, सरकार इस घटना की गहन जांच के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति गठित कर रही है।”

उन्होंने बताया, “समिति विमानन सुरक्षा को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए काम करेगी।”

मंत्री राम मोहन नायडू ने ली स्थिति की कमान
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने ट्वीट कर बताया, “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर से स्तब्ध हूं. हम हाई अलर्ट पर हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन एजेंसियों को समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.” हादसे की जानकारी मिलते ही वे विजयवाड़ा से तुरंत अहमदाबाद पहुंचे और वहां डीजीसीए, एएआई, एनडीआरएफ और गुजरात प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.

1749727182100

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में जानमाल का नुकसान बेहद दिल दहलाने वाला: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दिल दहलाने वाली है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की।
vijay rupani 1749720585877 1749720589117
मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस त्रासदी में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मृत्यु पर भी दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में हुई जान-माल की क्षति बेहद दिल दहलाने वाली है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। देश ने इस त्रासदी में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी को भी खो दिया है। रूपाणी जी हमेशा लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध थे। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।’
snapshot x.com 1749760221874
राष्ट्रपति ने इससे पहले ‘एक्स’ पर किए एक अन्य पोस्ट में कहा कि यह दुर्घटना एक हृदय विदारक त्रासदि थी और पूरा देश अवर्णनीय दुख की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। राष्ट्र इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।’’

हर मृतक को 1 करोड़ रुपए मुआवजा, मुफ्त इलाज! अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों के लिए टाटा ग्रुप का ऐलान
GtP mDgXcAAstJv
एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 के क्रैश में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को एक करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया गया है. टाटा ग्रुप की ओर से जारी बयान में चंद्रशेखरन ने कहा कि इस हादसे में घायल सभी लोगों का मेडिकल खर्च टाटा ग्रुप वहन करेगा. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें जरूरी देखभाल और सपोर्ट मिले.
untitled 2025 06 12t195435 1749738286
मेडिकल हॉस्टल के निर्माण में भी मदद
टाटा ग्रुप के बयान में आगे कहा गया कि इसके अतिरिक्त, टाटा ग्रुप बी जे मेडिकल छात्रावास के निर्माण में भी सहायता प्रदान करेगा. टाटा ग्रुप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं. इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं.” पोस्ट में आगे लिखा कि हम इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़े हैं.
download 4
टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने जारी किया था बयान

टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने जारी किया था बयान
गौरतलब है कि इससे पहले चंद्रशेखरन ने विमान दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि एयरलाइन का प्राथमिक ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों की सहायता करना है. उन्होंने एक बयान में कहा, “हम घटनास्थल पर आपातकालीन रिस्पांस टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए अपनी पूरी शक्ति से काम कर रहे हैं.” अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 दोपहर को क्रैश हो गई थी। इसमें 242 लोग सवार थे.
26f734490d66e46dbbc2e3e51fa7ef061749558496793426 original
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ‘शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना’

पीएम मोदी ने कहा, “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है. यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है. इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं.”
ahmadabad plane crash pm modi
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश की दुखद घटना के बाद हर कोई स्तब्ध है। इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस क्रैश में 241 लोगों की मौत हुई है। इसमें 12 क्रू मेबर्स थे। घटना के बाद गुरुवार देर शाम अहमदाबाद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया इसके बाद वह सिविल अस्पताल गए। यहां पर उन्होंने इकलौते जीवित बचे यात्री के साथ बीजे मेडिकल कॉलेज के घायल डॉक्टरों से मुलाकात की है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि इस विमान में कुल मिलाकर देश और विदेश के 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। इसमें से 1 यात्री के बचने का अच्छा समाचार मिला है। आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घटनास्थल पर पहुंचने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी सुबह उस जगह पर जा सकते हैं जहां पर जहां पर लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश हुई।

[yop_poll id="10"]
Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!