A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसिकरस्थानीय समाचार

राजपुरा में श्री जमुवाय माता मंदिर में देर रात चोरी

raj 1200x8012 1

 

राजपुरा/लोसल/सीकर. सीकर जिले के लोसल थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में श्री जमुवाय माता मंदिर से शुक्रवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर वहां से करीब आधा किलो वजनी 8 चांदी के छत्र और दानपात्र में रखी 8–10 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। चोरों ने मंदिर के अंदर लगे माइक सेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और अन्य पूजा सामग्री को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। वारदात का पता शनिवार सुबह चला जब मंदिर के पुजारी दैनिक पूजा के लिए पहुंचे।

सूचना मिलने पर लोसल पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने टूटा हुआ ताला जब्त कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इस वारदात के बाद गांव में रोष और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने मंदिरों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

 

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!