A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़रायपुर

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने किया कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की समीक्षा

नशीले पदार्थ, डीजे पर कार्यवाही, घूमन्तु पशुओ को गौशाला में भेजने,पशु तस्करी पर रोक

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा का समीक्षा

 

नशीले पदार्थ, डीजे पर कार्यवाही, घुमंतू पशुओं को गौशाला में भेजने, पशु तस्करी पर रोक विषयों पर हुई संयुक्त चर्चा

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 जून 2025/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे एवं पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा का समीक्षा किया।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग, सीएमओ को संयुक्त रूप से सड़क में जर्जर पुल, नाला, नाली निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने घुमंतू पशुओं को गौसेवक के गौशाला में भेजने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सभी दुर्घटनाजनित स्थान को चिन्हित कर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे स्थानों का संयुक्त रूप से निरीक्षण करने कहा। सड़क दुर्घटना के कारणों की जानकारी लें और उसका तकनीकी रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में हेलमेट जागरूकता, यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अच्छा कार्य कर रहा है, तो उसको प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और थाना प्रभारी को कहा कि भगवान श्री गणेश और माता दुर्गाजी के उत्सव के पहले ही कानून व्यवस्था, डीजे, ध्वनि प्रदूषण आदि को लेकर आम जनता के साथ बैठक कर उन्हें समझाइश दें ताकि डीजे बुकिंग से कानून का पालन करने पहले से सतर्क रहे। ध्वनि प्रदूषण मामले में कानून का उल्लंघन करने वाले का वीडियोग्राफी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक बहिष्कार जैसे प्रकरण बहुत आते है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता लाना बहुत जरूरी है। उन्होंने ऐसे प्रकरणों की कानूनी जानकारी देते हुए उसका निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई व्यक्ति अवैध शराब, गांजा आदि नशे का कारोबार करता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई करें, जिससे अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लग सके। कलेक्टर ने जिले में अवैध शराब, गांजा और पशु तस्कर के खिलाफ कार्यवाही कर एफआईआर करने के निर्देश दिए।

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके साथ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी ट्रैफिक नियमों का उपयोग करने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने सभी नागरिकों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से बांधने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने क्षेत्र में चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें जनभागीदारी से मिले हेलमेट का वितरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को नशे के विरूद्ध जागरूकता, साईबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से आपराधिक घटनाओं का समाधान करने में सहयोग मिला है। इसी तरह अपने-अपने क्षेत्र में जनजागरूकता लाते हुए सीसीटीवी लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने कहा, जिससे आपराधिक घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने अवैध शराब, गांजा आदि नशे के पदार्थों के विक्रय पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, एएसपी, डीएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारी, आबकारी, नेशनल हाईवे, पशुधन, आरटीओ और नगरीय निकाय, विधिक सेवा, अभियोजन अधिकारी, पास्को एक्ट के वकील, सीईओ जनपद पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे।IMG 20250625 WA0200

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!