

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: ओड़ीसा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा महोत्सव कल गुरूवार 26 जून से प्रारंभ हो गया है। देशभर में जगन्नाथ जी मंदिरों में रथयात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है। नागपुर शहर के मानेवाड़ा मंगलवारी रामेश्वरी सहित अन्य जगन्नाथ जी मंदिरों में कल गुरूवार को नेत्र उत्सव मनाया गया। इस शुभ अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी के नवयौवन के दर्शन का लाभ भक्तजनों ने लिया। रथयात्रा शुभारंभ के अवसर पर ओड़ीसा समाज की ओर से जगन्नाथ जी मंदिर रामेशवर स्थित मंदिर में अभिषेक किया गया। आज 27 जून शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी अपने ज्येष्ठ भ्राता बलभद्र, बहन सुभद्रा देवी तथा सुदर्शन के साथ लकड़ी के बने हुए रथ पर सवार होंगे। जानकारी अनुसार गुंडीचा रथयात्रा मंदिर से सुबह 11 बजे आरंभ होगी। शाम सात बजे महाआरती का आयोजन होगा। राधानंद नगर , मानेवाड़ा बेसारोड जगन्नाथ जी मंदिर में भी कल गुरूवार को सुबह 11बजे नेत्र उत्सव तथा नवयौवन दर्शन मनाया गया। सुबह भगवान जगन्नाथ जी का श्रृंगार तथा दिन के 11 बजे भक्तजनों ने भगवान जगन्नाथ जी के नवयौवन दर्शन का लाभ उठाया। 27 जून शुक्रवार को सुबह गुंडीचा रथयात्रा निकाली जायेगी इस अवसर पर सुबह 11 बजे अतिथियों के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी के रथ खींचने की शुरुआत होगी।

