आत्म हत्या करने के लिए उकसाने वाले 04 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अजीत मिश्रा (खोजी)
कप्तानगंज बस्ती -थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती में सूर्य प्रकाश उर्फ शिवा पुत्र सुभाष चंद्र को आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में मृतक के भाई ओमप्रकाश तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले में 04 नफ़र अभियुक्तगण गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष कप्तानगंज सुनील कुमार गौड के कुशल नेतृत्व में थाना कप्तानगंज पुलिस टीम के थाना स्थानीय पर आज दिनांक 28.06.2025 को पंजीकृत मु0 अ0 स0 111/25 धारा 191(2),191(3),115(2) ,108 बी0एन0एस0 सम्बंधित 04 नफ़र अभियुक्तगण को आज दिनांक 28.06.2025 को सरैया मोड थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती से समय करीब 10.40 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय बस्ती भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1.दयाराम पुत्र रामकरण निवासी सरैया मिश्र थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र 70 वर्ष
2.बुद्धि राम पुत्र रामकरण निवासी सरैया मिश्र थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र 58 वर्ष
3.सीताराम पुत्र रामकरण निवासी सरैया मिश्र थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र 64 वर्ष
4.सुगना पत्नी बुधीराम निवासी सरैया मिश्र थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र 56 वर्ष
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 27.06.25 को मारपीट व झगड़े से आहत होकर सूर्य प्रकाश उर्फ सेवा पुत्र सुभाष चंद्र आत्महत्या कर लिए इसके संबंध में मृतक के भाई ओमप्रकाश के तहरीर के आधार पर 04 नामजद लोगों खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्लाम खान थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
2.उपनिरीक्षक श्री रामाज्ञा यादव थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
3.कांस्टेबल काशी कुमारथाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
4.कांस्टेबल पंकज सिंह थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
5.महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती














