
धनबाद : बीसीसीएल के पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौरा महाप्रबंधक के साथ संयुक्त मोर्चा के नेताओ ने भौरा गौरखूंटी पावर हाउस में पिछले कई दिनों से हो रहे चोरी और चोरों के द्वारा बीसीसीएल क्रमियों पत्थर से मारकर घायल करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए भौरा बीसीसीएल महाप्रबंधक से किया वार्ता, साथ संयुक्त मोर्चा के नेताओ ने पावर हाउस में जल्द से जल्द रात्रि पाली में दो सीआईएसएफ की पोस्टिंग करने और पूरे पावर हाउस टूटी हुई बाउंड्री वॉल को अविलंब बनवाने का मांग किया,
वही भौरा बीसीसीएल महाप्रबंधक ने संयुक्त मोर्चा के नेताओं का सभी मांगो को लेकर तुरंत अधिकारियों को उचित निर्देश दिया, मौके पर ही सीआईएसएफ के कमांडेट से बात कर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया,
सिविल इंजीनियर को बाउंड्री वॉल का रिटेंडर करने को कहा, फार्मासिस्ट के लिए बीसीसीएल डीपी से बात करने को कहा, और एजीएम को लोदना एरिया से लाइनअप करने को कहा गया, वार्ता में जीएम, एजीएम, एपीएम एच आर पूर्वी झरिया, एरिया सिविल इंजीनियर, एरिया मैनेजर E&M, सीआईएसएफ के अधिकारी,नेताओ मे एसके साही , धनंजय कुमार, उदय प्रसाद साहू, सन्यासी नायक, धनंजय सिंह, रंजीत यादव, भौरा पॉवर हाउस के कर्मी गण आदि मौजूद रहे,,



