A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मैनपुरी नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ रिटायर फौजी पर लगाया आरोप

जिला संवाददाता हरिओम

मैनपुरी के कुरावली कोतवाली क्षेत्र में एक फौजी पर 7 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।IMG 20250702 212228

घटना शनिवार की है। पीड़िता अपनी 5 वर्षीय चचेरी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी। फौजी नीतेश यादव दोनों बच्चियों को आम खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। पीड़िता की चचेरी बहन आम फेंककर वापस लौट आई।

पीड़िता के पिता के अनुसार, आरोपी ने उनकी बेटी के कपड़े जबरन उतारने की कोशिश की। इसी दौरान पीड़िता का भाई उसे बुलाने पहुंच गया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। भाई अपनी बहन को बचाकर घर ले आया। बताया जा रहा है आरोपी रिटायर्ड फौजी है।

कुरावली थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!