कर्नलगंज,गोंडा। तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर अचानक चार फीट बढ़ने से हड़कंप मच गया है। नदी के उफान के कारण मनिहारी घाट पर बने पीपे के पुल को खोल दिया गया,जिससे कर्नलगंज जाने वाला मार्ग प्रभावित हुआ। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने नदी में मगरमच्छ देखे जाने का दावा किया है,जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि बीते दिनों बाबा घाट पर लगभग तीन फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया था। इसके अलावा सुंदरपुरी घाट पर भी मगरमच्छ दिखाई देने की बात सामने आई है। इन घटनाओं ने नदी में नहाने और अन्य गतिविधियों के लिए आने वाले लोगों में डर पैदा कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी में नहाने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है। मनिहारी घाट पर सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर और मगरमच्छ की मौजूदगी ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे जाते समय सतर्क रहें और बच्चों को अकेले नदी में न जाने दें।
मंडला: मरारटोला में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, SDRF ने 5 लोगों की जान बचाई
04/07/2025
DIG सहारनपुर द्वारा कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर जनपद मुज़फ्फरनगर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, रूट का किया व्यापक भ्रमण
04/07/2025
सहारनपुर में अंतरराज्यीय नशा तस्करी का भंडाफोड़: 126 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के दो तस्कर धराए, कई राज्यों में फैला नेटवर्क, पुलिस पूछताछ में खुले कई चौंकाने वाले राज
04/07/2025
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री त्रिपाठी को दी गई भावभीनी विदाई
04/07/2025
*एक लाख पौधे लगाने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने दिए दिशा निर्देश हरा भरा रहेगा रीवा
04/07/2025
कलेक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के शादी अनुदान के संबंध में समीक्षा बैठक करती हुई जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदया।
04/07/2025
*योगी सरकार पहल पर अब गोण्डा में शुरू हुई मनोरमा नदी के पुनर्जीवन की मुहिम*
04/07/2025
प्लास्टिक मुक्त गोंडा की ओर एक ठोस कदम – वजीरगंज की सफलता के बाद अब चार और विकासखंडों में बनेंगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट्स*
04/07/2025
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ चतुर्वेदी ने पचोतर नेशनल इंटर कॉलेज, मरदह के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
04/07/2025
गाजीपुर से बड़ी खबर पशुधन प्रसार अधिकारी संघ गाजीपुर के नये अध्यक्ष बने उमेश दुबे, ओमप्रकाश यादव महामंत्री चुने गये
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!