A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

महेवा *श्री लालाराम इण्टर कॉलेज खितौरा उरेंग महेवा में वन विभाग द्वारा पर्यावरण सप्ताह वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया*

महेवा
*श्री लालाराम इण्टर कॉलेज खितौरा उरेंग महेवा में वन विभाग द्वारा पर्यावरण सप्ताह वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया*IMG 20250704 WA0327 IMG 20250704 WA0323 IMG 20250704 WA0325
वनविभाग के वन दरोगा महेश यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार उपस्थित रहे उन्होंने एक आम का पौधा रोपित किया।
इसके बाद में एक सभा का आयोजन हुआ, जिसे संबोधित करते श्री कुमार ने वनों का महत्व ,वृक्षों से होने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभों के बारे में बताया। महाभारत के वन पर्व में महर्षि बेदब्यास द्वारा वर्णित ऋषि भारद्वाज तथा भृगु का संवाद का वर्णन करते हुए बताया कि ऋषि भारद्वाज ने भृगु से पूछा पेड़ मनुष्य की तरह पंचभूतों से निर्मित नहीं ये तो ठोस , स्थिर ,निर्जीव है।
भृगु ने उत्तर देते हुए बताया पेड़ जड़ों से पानी पीते हैं, बादलों की गर्ज से उनके पत्ते गिर जाते तो पेड़ सुनते हैं,फल फूलों में आकाश तत्व है,बेल पेड़ पर लिपटती हुई ऊपर चढ़ जाती है तो पेड़ देखते भी है।वायु लेते छोड़ते हैं।तो सांस लेते हैं।इस प्रकार ऋषियों ने पेड़ो को जीवित प्राणी बता दिया था। अपने देश के वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस ने केस्कोग्राफ नाम के यंत्र की खोज कर उसके द्वारा पेड़ जीवित प्राणी है ये सिद्ध कर दिया था। इस दौरान पर्यावरण एवं वृक्षों की सुरक्षा को लेकर रेली निकाली गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वन दरोगा श्री सौरभ कुमार राजीव कुमार अमित कुमार ध्यान सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव यादव प्रबंधक डॉ रामनरेश यादव सहित क्षेत्र के कई संभ्रांत लोग उपस्थित थे।अंत में छात्र छात्राओं को एक एक पौधा वितरित किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!