उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती, अयोध्या और अंबेडकरनगर में सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

अजीत मिश्रा (खोजी)

🚨 चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश: बस्ती, अयोध्या और अंबेडकरनगर में सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार 🚨 

जुलाई 9, 2025 

बस्ती।। थाना दुबौलिया पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस सेल बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इन अभियुक्तों के पास से चोरी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

👉गिरफ्तारी का विवरण ::

दिनांक 08 जुलाई 2025 को समय लगभग 21:30 बजे थाना दुबौलिया क्षेत्र स्थित टेढ़वा पुलिया के पास से चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर उसी दिन रात 23:20 बजे चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वैलर्स दुकानदार को दुबौलिया बाजार से गिरफ्तार किया गया।

👉गिरफ्तार अभियुक्त ::

1. अनिल निषाद पुत्र संतराम (निवासी अशोकपुर सतहा, थाना दुबौलिया, उम्र 21 वर्ष)2. राहुल निषाद पुत्र चन्द्र प्रकाश निषाद उर्फ चंदू (निवासी अशोकपुर सतहा, थाना दुबौलिया, उम्र 22 वर्ष)3. वीरू निषाद पुत्र जियाऊ (निवासी अशोकपुर सतहा, थाना दुबौलिया, उम्र 22 वर्ष)4. अवधेश कुमार अग्रहरी पुत्र स्व. ओम प्रकाश अग्रहरी (निवासी दुबौलिया बाजार, उम्र 38 वर्ष) — ओमप्रकाश ज्वैलर्स के संचालक।।

👉बरामद सामान ::

12.46 ग्राम गलाया हुआ पीला धातु4 अदद ऊँ डिजाइन लाकेट1 इस्तेमाली करधन, 1 इस्तेमाली पाजेब4 जोड़ी इस्तेमाली पावजेब, 9 जोड़ी नई पायल, 4 जोड़ी नई बिछियानकद ₹33,7004 एंड्रॉइड मोबाइल फोनचोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (TVS राइडर, नंबर UP51 BK 7048)।।

👉घटनाओं का ब्यौरा ::

अभियुक्तों ने अप्रैल से जून 2025 के बीच बस्ती, अयोध्या और अंबेडकरनगर जनपदों में कई चोरियाँ कीं, जिनमें घरों में घुसकर आभूषण और नकदी की चोरी, मेडिकल स्टोर और ज्वैलरी शॉप में सेंधमारी तथा मोटरसाइकिल की चोरी शामिल है। चोरी के आभूषण दुबौलिया बाजार स्थित ओमप्रकाश ज्वैलर्स को बेचे जाते थे।अभियुक्तों के बयानतीनों अभियुक्तों ने पूछताछ में चोरियों की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वे आर्थिक तंगी और अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे। चुराया गया सामान आपस में बांटकर बेचते थे। अभियुक्त अवधेश अग्रहरी चोरी के जेवर सस्ते दाम पर खरीदता था।

👉अपराध का इतिहास::

राहुल निषाद पर 16 मामले पंजीकृत हैं, जिनमें पास्को एक्ट, चोरी, आयुध अधिनियम और बीएनएस की धारा 331(4), 305 शामिल हैं।अनिल निषाद के खिलाफ 6 मामले, वीरू निषाद के खिलाफ 6 मामले और अवधेश अग्रहरी के खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज हैं।

👍सफल टीम :: 

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दुबौलिया प्रदीप कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक चन्द्रकांत पाण्डेय, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक शशिकांत समेत कुल 20 से अधिक पुलिसकर्मियों ने योगदान दिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!