
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी-8225072664-गौवंश हटाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करें, नगरीय विभाग के सभी अधिकारी गौवंश हटाने एवं स्वच्छता पर विशेष कार्यवाही करें साथ ही पशुओं को जप्त कर जुर्माना लगाने की कार्यवाही करें। उक्त निर्देश कलेक्टर संदीप जी आर ने दिए। कलेक्टर ने कहा कि सागर को गौवंश मुक्त करने के लिए सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ समस्त राजस्व अधिकारी प्रभावी कार्यवाही कर सड़कों को पशु विचरण मुक्त सड़क बनाएं साथ ही पशु मालिकों पर भी जुर्माने की कार्यवाही करें। इसी प्रकार सभी नगरीय निकाय के अधिकारी नगर निगम कमिश्नर, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनजागरुकता अभियान प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि दोनों कार्यवाही में पुलिस का सहयोग भी लें और पुलिस से समन्वय बना कर लगातार कार्यवाही करें। उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले की चार मुख्य सड़कों से पालतू एवं आबारा पशुओं से मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बताया कि सागर-भोपाल रोड जिसमें सागर से बागरौद चौराहा तक, राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के अंतर्गत महारापुर से मालथौन तक की फोरलेन सड़क, सागर से छतरपुर रोड, सागर से जबलपुर रोड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उक्त सभी सड़कों पर टोल टैक्स कंपनी के प्रतिनिधियों से चर्चा करें एवं पशुओं को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चत कराएं। उन्होंने कहा कि सभी पशुओं को पकड़कर गौशाला में सिफ्ट किया जाए। गौशालाओं में शासन की ओर से प्रत्येक पशु प्रत्येक दिन के हिसाब से 40 रुपए की राशि प्रदान की जाती है जिससे कि उचित रखरखाव हो सकेगा। इसके साथ ही संबंधित पशु मालिक पर प्रत्येक पशु के हिसाब से जुर्माना भी लगाएं।







