जनपद मीरजापुर थाना को०देहात, एसओजी व सर्विलास की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ₹25 हजार का इनामिया शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, मौके से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
जनपद मीरजापुर थाना को०देहात, एसओजी व सर्विलास की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ₹25 हजार का इनामिया शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, मौके से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को० देहात, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांकः 15.07.2025 को जरिये मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना को०देहात क्षेत्रातर्गत बीएचयू साउथ कैम्पस के पास कच्चे रास्ते पर पुलिस मुठभेड़ में ₹ 25 हजार के इनामियां अभियुक्त/बदमाश पवन बिन्द उर्फ गोलू पुत्र स्व० पप्पू बिन्द निवासी इटवा थाना को०देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया, जिसके पैर में गोली लगी है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु जिला चिकित्सालय मीरजापुर भिजवाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य है। मौके से मुठभेड़ की घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध तमचा 315 बोर, 01 अदद खोखा व 01 अदद जिन्दा कारतूस व चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया गया। थाना को०देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त पवन उपरोक्त के विरूद्ध लूट, छिनैती, चोरी सहित अन्य धाराओं में कुल 15 अभियोग विभिन्न थानाओं पर पंजीकृत है। ज्ञातव्य हो कि दिनाक 09.07.2025 को थाना को०देहात, एसओजी व सर्विलास की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी/लूट की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के 05 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी/लूट की 06 अलग-अलग घटनाओं से सम्बन्धित सामान व नगदी बरामदगी की गयी थी। जिसमें उपरोक्त अभियुक्त फरार चल रहा था।
नाम पता पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त – पवन बिन्द उर्फ गोलू पुत्र स्व० पप्पू बिन्द निवासी इटवा थाना को० देहात जनपद मीरजापुर।
विवरण बरामदगी – एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा व 01 अदद जिन्दा कारतूस । चोरी की एक अदद मोटर साइकिल ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम – प्रभारी निरीक्षक थाना को० देहात सदानन्द सिंह मय पुलिस टीम। निरीक्षक राजीव कुमार सिंह प्रभारी एसओजी मय पुलिस टीम।उप-निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस मय पुलिस टीम ।


