A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंड

ईद मिलादुन्नबी सौहार्दपूर्ण एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया जुलूस व लंगर  का आयोजन।।

IMG 20250827 WA0238ईद मिलादुन्नबी सौहार्दपूर्ण एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया जुलूस व लंगर  का आयोजन।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी 

खलारी। खलारी प्रखंड के बुकबुका पंचायत स्थित सुन्नी बरेली जामा मस्जिद परिसर में मंगलवार को ईद-मिलादुन्नबी मनाएं जाने को लेकर अहम बैठक सम्पन्न । बैठक की अध्यक्षता मौलाना जैनुल आबेदीन  ने किया वहीं बैठक का संचालन मोहम्मद कलाम रिजवी और जामा मस्जिद के सेक्रेटरी फैय्याजुद्दीन सिद्दीकी ने किया। बैठक में खलारी क्षेत्र के सभी अंजुमन कमेटियों के सदर, सेक्रेटरी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान ईद मिलादुन्नबी सौहार्दपूर्ण एवं धूमधाम मनाने का निर्णय लिया गया, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जुम्मे की नमाज के बाद दोपहर 3 बजे खलारी बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप सभी कामेटी के लोगों अपने अपने जुलूस का सदारत (अध्यक्षता) करते हुए इक्ट्ठा होगे इसके बाद वहां से जुलूस बड़ी शक्ल में जेहलीटांड से केडी अंबेडकर चौक होते हुए केडी मुख्य मार्ग से होकर टीटू टाइप मैदान में समापन होगी। इसके बाद टीटू टाइप में ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर मिलादखानी फातिहा खानी कर देश में सलामती और भाईचारगी बनाए रखने को लेकर दुआ मांगी जाएगी है। इसके बाद लंगर खानी के दौरान सिरनी (प्रसाद) का वितरण किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि जुलूस के दौरान तेज आवाज़ वाले डीजे और आपत्तिजनक गानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाते हुए जुलूस में नातिया कलाम और दरूद शरीफ की तिलावत करने की बात कही। इस बैठक में जामा मस्जिद खलारी के सेक्रेटरी फैय्याजुद्दीन सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष साबिर अंसारी, जी टाइप मस्जिदे गौसिया, हूटाप मोड़ मुस्तफा नगर मस्जिदे गौसिया रिजविया,  हूटाप मस्जिदे गोसिया रिजवीया, छापर टोला दारुल उलूम गरीब नवाज, खलारी बाजार टांड तंजिमे अहले सुन्नत, कादीमे अहले सुन्नत अंजुमन, जेहली टांड मस्जिदे गरीब नवाज कामेटी के लोगों के आलावा अन्य मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!