बस्ती जिले के लालगंज में दलित छात्रा के साथ दबंगों की दबंगई का गंदा खेल
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। बस्ती जिले के लालगंज में दलित छात्रा के साथ दबंगों की दबंगई का गंदा खेल।।
बस्ती यूपी ।। 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को स्कूल आते-जाते महीनों से बना रखा था निशाना।आरोपी रिशु सोनी खुलेआम करता रहा छेड़छाड़ और पुलिस बनी रही मूकदर्शक। जातिसूचक गालियां देकर दलित छात्रा की अस्मिता से खेलता रहा दबंग।लालगंज बाजार में जबरन मोबाइल नंबर थमाने की कोशिश, न लेने पर गंदी हरकतें।
“चमार-शियार” कहकर जातीय गाली, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी।घटना से सहमी छात्रा रोती-बिलखती घर लौटी, पिता के पैरों में गिरी। पीड़िता के पिता ने पुलिस चौकी पर दिया तहरीर, लगाई इंसाफ की गुहार।सवाल – दलित बेटी की आबरू लूटने पर आमादा दरिंदे पर क्यों नहीं टूटी पुलिस की गाज?
लालगंज बाजार के बीचोबीच छेड़छाड़, फिर भी जिम्मेदार बने रहे बेशर्म तमाशबीन। दबंग आरोपी रिशु सोनी पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश।








