उत्तर प्रदेशबस्ती

दबंगों के आगे नतमस्तक है हरैया तहसील प्रशासन व जिला प्रशासन

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। दबंगों के आगे नतमस्तक है हरैया तहसील प्रशासन व जिला प्रशासन ।।

    हरैया बस्ती ।।        राजस्व संहिता धारा 24 का हरैया एडीएम न्यायालय में 30.12.2023 को हुआ पत्थर नक्स आदेश नहीं हुआ अनुपालन आखिर क्यों,? अजय कुमार ग्राम टिकरिया ने लगाए गंभीर आरोप एन एच 28 से सटा ग्राम टिकरिया में जमीन पर है कुछ दबंगों का कब्जा । गाटा संख्या 262 ,गाटा संख्या 264 व 265 , रामस्वरूप पुत्र रामदास आदि के नाम दर्ज है। डीएम को आधा दर्जन शिकायत के बाद भी 20 महिने से पीड़ित लगा रहा है हरैया तहसील व डीएम कार्यालय का चक्कर। डीएम को अप्लिकेशन देने पर कहां जाता है जाईए हो जाएगा तहसील पर जाइए कह दिया गया है लेकिन कारवाई का पूरान राग टेप की तरह बज रहा है 20 महिने से पीड़ित हैं निराश।

आखिर डीएम अप्लिकेशन में दिए अपने आदेश क्यूं नहीं अनुपालन करा पा रहे एसडीएम हरैया से ? आम जनता अपने कागज को सज़ा कर बड़े विश्वास के साथ अधिकारी के पास न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचता है।‌ लेकिन घिसी पीटी परम्परा के चलते निराश होकर लौट जाता है न्याय ना मिलने से पीड़ित के उदासीनता और मौलिक अधिकार के हनन का कौन है जिम्मेदार बना बड़ा सवाल। क्या धारा 24 निस्तारण करा कर प्रशासन पीड़िता के अवैध कब्जा हटा कर दिला पाएगी पीड़िता को न्याय या यह पैमाइश सदियों तक चलता रहेगा।

 मुख्यमंत्री के आदेश पर डीएम ने बैठक कर सभी एसडीएम को निर्देशित दिया था की राजस्व मामला जल्द से जल्द निस्तारण करें लेकिन हरैया तहसील के प्रशासन पर डीएम के आदेश का नहीं है कोई असर। सरकार को बदनाम करने में लगे हैं जिम्मेदार अधिकारी ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!