उत्तर प्रदेशबस्तीसिद्धार्थनगर 

संत कबीरनगर तेल में घटटौली,पंप का नाजिल सील

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। तेल में घटटौली,पंप का नाजिल सील।।

०३ सितंबर २५, बस्ती मंडल 

संतकबीरनगर जिले के मनियरा स्थित भारत पेट्रोल पंप पर घटतौली का मामला सामने आया है। यहाँ कार में तेल डलवाने आये चालक ने पंप कर्मी से फ्यूल टैंक फुल करने की बात कही। इस पर पंप कर्मी ने फ्यूल टैंक फुल कर उनको 49.60 लीटर की पर्ची चालक को थमा दिया। चालक का आरोप है कि 40 लीटर के टैंक में पंप कर्मी ने 49 लीटर पेट्रोल डाल दिया। इसके अलावा करीब पांच हजार रुपए भी ले लिया। जबकि, यह बात हजम नहीं हुई। इसी बात से नाराज़ चालक और वाहन मालिक ने मामले की शिकायत मैनेजर से की। इस दौरान दोनों पक्षों में हंगामा शुरू हो गया। सूचना पाकर मौके पर बांट- माप विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। काफी देर तक दोनों पक्षों में चले हंगामा के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने घटतौली की शिकायत की जांच की। अधिकारियों के मेजरमेंट में सिर्फ 44 लीटर ही पेट्रोल कार की टंकी से मिला। इस पर अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित मशीन को सील कर दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!