A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिक्राइमगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादबोकारोमनोरंजनमौसममौसम और स्वास्थ्यराजनीति और प्रशासनरामगढ़लाइफस्टाइलसरायकेला

नकली बाबा बनकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, टीम दौलत ने किया खुलासा

गढ़वा शहर में नकली बाबा बनकर ठगी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का खुलासा हुआ है

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा शहर में नकली बाबा बनकर ठगी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का खुलासा हुआ है। यह जानकारी समाजसेवी दौलत सोनी और उनकी टीम द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप Team Dil Ka Daulat के माध्यम से साझा की गई है.

Videoshot 20250907 134555
सूचना के मुताबिक, नगवा मोहल्ले में कुछ लोग साधु के वेश में घर-घर जाकर “आशीर्वाद देने” के बहाने लोगों से पैसे और जेवर की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों को शक तब हुआ जब उनके मुँह पर गुटखा-पान की लाली और जेब में तंबाकू-गुटखा पाया गया। ये लोग मीठी बातें करके भरोसा जीतने की कोशिश करते थे, लेकिन धार्मिक ज्ञान में कमजोर निकले। यहां तक कि इन्हें हनुमान चालीसा या गायत्री मंत्र भी नहीं आता था।
समाजसेवी दौलत सोनी और उनकी टीम मौके पर पहुँची और शुरुआती जांच में पाया कि यह गिरोह साधु, बाबा या कभी मुस्लिम वेश बनाकर ठगी करता है। बताया गया कि इस गिरोह के लगभग 50–60 सदस्य कर्बला मैदान के आसपास डेरा डाले रहते हैं और समय-समय पर अलग-अलग वेश बदलकर लोगों को धोखा देते हैं।
स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए इसकी सूचना प्रशासन को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर संदिग्धों को पकड़ लिया और थाने ले गई।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!