
श्राद्ध पक्ष मे पिरतों के मोक्ष के लिए इस युग में केवल और केवल धर्म आचरण कर भागवत महापरायण सुनने से हीं पितरों का मोक्ष होता है और परिवार मे सुख शांति की प्राप्ति होती है। उक्त उदगार इंदौर रोड़ स्थिति घुंघट गार्डन मे आयोजित श्री मद भागवत के महाआयोजन के अवसर पर व्यास पीठ से महामंडलेश्वर श्री इंद्रदेव जी महाराज ने व्यक्त किए। इस अवसर पर ऋणमुक्तेश्वर महादेव के महंत श्री महावीरनाथ जी ने कहा की यह धर्म धरा है और हम सब का यह सौभाग्य है कि इस धर्म धरा पर हम श्रीमद् भागवत महापरायण का श्रवण कर रहे हैं। आरती के अवसर पर उपस्थित महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि समाज जब संत के मुंह से कोई बात सुनता है तो वह उसका अनुसरण करता है और उसको आत्मसात भी करता है। इसलिए हमारे यहां संत परंपरा का सम्मान है। भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री जगदीश पांचाल ने कहा कि संतो के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने से व्यक्ति का कल्याण होता है और आज गुरु जी ने जिस प्रकार से धुंधकारी का उदाहरण देकर हम सबके मन मस्तिष्क पर चढ़ी हुई धूंध को हटाने का जो आशीर्वचन दिया है वह हम सबके लिए ब्रह्म वाक्य जनार्दन की तरह है और हम इसका अनुसरण करते रहेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, राजेंद्र बंसल, सुभाष पाटीदार, कैलाश पांचाल, बालू पटेल, विजय आंजना, पप्पू आंजना, राकेश अंजना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





