
संवाददाता हेमन्त नागझिरिया की रिपोर्ट

42 वर्षो का सांस्कृतिक इतिहास है स्वर संगम – राज्य सभा सांसद
बडवानी।। नवरात्रि महोत्सव में बड़वानी नगर के रणजीत चौक स्थित प्रमुख सांस्कृतिक संस्था स्वर संगम गरबा महोत्सव में
महाआरती के लिए मुख्य अतिथि सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल एवं राज्य सभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी सपरिवार पधारे।
सर्वप्रथम महाआरती सांसद द्वय द्वारा सपरिवार की गई।
भगवान गणेश की वंदना से गरबा की शुरुआत अविनाश दुबे ने की, इसके बाद एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां विभिन्न कलाकारों ने प्रस्तुत दी जिनमें राधा कृष्ण का रास,आदिवासी संस्कृति को दर्शाने वाली विशेष प्रस्तुति, भगवान शिव की कावड़ यात्रा,माता कालिका का रौद्र रूप,राजस्थानी घूमर आदि प्रस्तुतियां दी गई।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुमेर सिंह जी सोलंकी ने कहा कि स्वर संगम गरबा महोत्सव 1984 से लगातार अपना कार्यक्रम रणजीत चौक के प्रांगण में आयोजित कर रहा है,ये कार्यक्रम का 42 वा वर्ष है, किसी भी संस्था के इतने लंबे समय तक चलना ये बताता है कि संस्था के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य कितने लगन,मेहनत और एकजुट होकर कार्य संपादित कर रहे हैं। स्वर संगम नगर की प्रमुख सांस्कृतिक संस्था है।जिसने पारंपरिक गरबा महोत्सव को संभाल रखा है।ग्रामीण जन दूर दूर से कार्यक्रम को देखने के लिए घंटों तक बैठते है।मेरी संस्था को शुभकामनाएं है कि वे इसी प्रकार से अनवरत माता की सेवा में सलग्न रहे।इस अवसर पर रामकुलेश्वर डोला समिति प्रमुख सचिन पुरोहित,अजय कानूनगो,जितेंद्र निकुम,आनंद गुप्ता,संदीप गुप्ता,राजू सोनी एवं साथी उपस्थित थे।
अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट
कार्यक्रम संयोजक अनिल जोशी,एवं अन्य सदस्यों द्वारा भेंट किए गए।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण NGM म्यूजिक के विनोद मुकाती द्वारा ngm यू ट्यूब चैनल के माध्यम से पूरे भारत वर्ष के साथ साथ विदेशों में भी प्रसारण किया जा रहा है।
स्वर संगम की परंपरा है नए बच्चो को मंच उपलब्ध करवाकर उनकी प्रतिभा को आमजन तक पहुंचना,इस वर्ष नए कलाकारों में गायिका पीहू मुकाती,संस्कृति पंडित,तबला वादक जतिन कुमावत, ढोलक निखिल निकुम,ऑक्टोपैड पर लव कुमरावत,सबसे नन्ही नृत्यांगना यशस्वी चौबे की धूम मची हुई है।
कार्यक्रम के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जैन एवं कार्यकारी अध्यक्ष सचिन शर्मा ने अपील की है गरबा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर माता की भक्ति का लाभ लेवे।
आमंत्रित अतिथियों का आभार संरक्षक गुरमीत सिंह गांधी ने
माना।

