A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरदार पटेल कि जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की कार्यशाला आयोजित

क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले आजादी के समय अंग्रेजों ने भारत को कई हिस्सों में बांटने की साजिश रची

सरदार पटेल कि जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की कार्यशाला आयोजित

क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले आजादी के समय अंग्रेजों ने भारत को कई हिस्सों में बांटने की साजिश रची

 

 

कुशीनगर, भाजपा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के तहत गुरुवार को रविंद्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला को क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद विजय कुमार दुबे और जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक सुदर्शन पाल ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि देश की आजादी के समय अंग्रेजों ने भारत को कई हिस्सों में बांटने की साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अद्भुत दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति से 563 रियासतों को भारत गणराज्य में विलय कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया। राय ने जोर दिया कि आज जो भारत उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक एकजुट दिखता है, वह सरदार पटेल की ही देन है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों से हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राय ने कहा कि भाजपा और केंद्र व राज्य सरकारें सरदार पटेल के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करने के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जब विपक्ष समाज को बांटने की राजनीति कर रहा है, तब भाजपा की जिम्मेदारी है कि एकता और अखंडता के संदेश को हर गांव और हर विधानसभा तक पहुंचाया जाए। सांसद विजय कुमार दुबे ने कार्यशाला में कहा कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं होना चाहिए, बल्कि हर कार्यकर्ता को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने बूथ स्तर से लेकर जिला पदाधिकारी तक सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का निर्देश दिया। सांसद विजय कुमार दुबे ने यह भी जानकारी दी कि 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा, जो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि इस दिन प्रत्येक जिले से पांच युवाओं को दिल्ली भेजा जाएगा, जहां से वे गुजरात में होने वाली पदयात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगी, जिसका उद्देश्य युवाओं को देशभर में सरदार पटेल और बाबा साहब दोनों के योगदान से प्रेरणा दिलाना है।

Back to top button
error: Content is protected !!