A2Z सभी खबर सभी जिले की

कुशीनगर में बस पलटी, 27 से अधिक घायल, छठ पूजा के लिए जयपुर से जा रहे थे बिहार

कुशीनगर में बस पलटी, 27 से अधिक घायल, छठ पूजा के लिए जयपुर से जा रहे थे बिहार

 

जनपद कुशीनगर थाना तमकुहीराज क्षेत्र में गुरुवार सुबह यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में 27 से ज्यादा लोग घायल हो गए। एक परिवार पति-पत्नी और तीन बच्चों की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 56 सीटर बस जयपुर से मधुबनी (बिहार) जा रही थी। श्रीकृष्णा ट्रैवल कंपनी की बस में करीब 200 यात्री सवार थे। सभी छठ पूजा के लिए बिहार लौट रहे थे। हादसा सुबह 6 बजे NH-28 पर बिहार सीमा से महज 500 मीटर पहले बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास हुआ। बस पलटने ही चीख पुकार मच गई। सुबह का वक्त होने की वजह से पास के गांव के कई लोग बाहर ही टहल रहे थे। उन्होंने अंदर फंसे यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला। हाईवे पर यात्रियों का सामान बिखरा पड़ा रहा। तीन घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। बाद में प्रशासन के क्रेन से बस को हाईवे से हटावाया। यात्रियों के लिए बिहार जाने की ऑप्शनल व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस बेकाबू हो गई। रफ्तार तेज होने की वजह से चालक इसे संभाल नहीं पाया। हादसे के बाद चालक और बस स्टाफ मौके से फरार हो गए।

यात्री ने बताया कि उन्होंने 1500 रुपए देकर टिकट लिया था। बस में बैठने की जगह नहीं थी। उनका पूरा परिवार बस में खड़े होकर जयपुर से बिहार जा रहा था।

 

दिवाली तो ऑफिस में मना लेते हैं, छठ मनाने बिहार जाते हैं घायल रामदयाल निवासी मधुबनी ने बताया कि दीपावली वह अपने ऑफिस या घर में ही मनाते हैं, लेकिन छठ पर्व उन्हें अपने जन्मभूमि पर ही मनाना शुभ लगता है। ट्रेन में टिकट न मिलने के कारण उन्होंने निजी बस मालिकों को मनमाना किराया दिया और बस में खड़े होकर यात्रा की। इस दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि प्रतिदिन हाईवे से दो सौ से अधिक बसें ARTO की “सेटिंग” से गुजरती हैं। इसके पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उनका कहना है कि ARTO कुशीनगर हाईवे पर रोज वाहनों की जांच करता है, लेकिन मिलीभगत होने के कारण इन बसों को हाथ नहीं लगाते। बसों के संचालक परिवहन अधिकारियों से पहले ही सेटिंग कर लेते हैं, जिससे नियम केवल कागजों तक सीमित रह जाते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!