
सरायपाली/सरायपाली में 51 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का आयोजन नारी सशक्तिकरण वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 31दिसम्बर 2025 से 03 जनवरी 2026 तक होना समस्त नगर एवं क्षेत्र के लिए गौरवशाली उपलब्धि होगी। गायत्री महायज्ञ को सभी के सहयोग से सफल बनाने के लिए गायत्री परिवार महिला मंडल के द्वारा
गायत्री शक्ति पीठ सरायपाली मे विभिन्न समाज की महिला प्रमुख धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने वाली महिलाओं की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। वातावरण भक्तिभाव और उत्साह से परिपूर्ण था। जब चर्चा वेदमाता गायत्री महायज्ञ की हुई, तो सबके हृदय से एक स्वर में यह भाव निकला कि
“जहां वेदमाता गायत्री जी का महायज्ञ होता है, वहां किसी भी वस्तु की कमी नहीं रहती, क्योंकि मां का आशीष स्वयं सबसे बड़ा धन है। उपस्थित सभी महिलाओं ने एक स्वर से तन मन तथा धन से सहयोग की बात कही तथा कलश यात्रा में शामिल होने पर सहमति जताई ट्रस्टी और महिला मंडल प्रमुख श्रीमती राजकुमारी साहू ने कहा कि यज्ञ से जगेगा संसार बढ़ेगा समाज में सद्भावना यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है समस्त क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी में संस्कार जागृति होते हैं समाज में सद्भावना और भाई चारा प्रगाढ़ होते हैं आवश्यकता है कि हम अपनी संस्कृति और परंपरा को आत्मसात करे गायत्री यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है एक जुट हो कर सेवा सद्भावना और संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है उन्होंने 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के विषय में विस्तार से जानकारी दी 2025/26 नारी सशक्तिकरण वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है
”मंच में विभिन्न समाज की महिलाए आसीन थी बैठक में प्रमुख रूप से
डॉ सुजाता पटेल बलजीत कौर सलूजा सुजाता साहू मंजू अग्रवाल शांति सलूजा वीणा अग्रवाल कुसुमअग्रवाल पुष्पलता चौहान शांति मिश्रा सीता सतपथी शांति सलूजा
ललिता अग्रवाल शीतल अग्रवाल वर्षा साहू सीता अग्रवाल रुक्मिणी अग्रवाल पार्वती यादव करिना यादव शिखा पाण्डेय किरण अग्रवाल बबीता अग्रवाल सरिता साहू राजकुमारी साहू रीना देवता ट्रस्टी पद्मालयादास ट्रस्टी सरला कोसरिया
बबीन प्रधान मैथिली भोई प्रेमशीला साहू मंजू साहू नीलमठेठवार योगिता खोडियार चन्द्रकांति बारिक जागृति देवता रश्मि देवताराजकुमारी चौहान पदमिनी भोई निरुपमा देवता अनुपमा सतपथी नीलिमा प्रीति साहू चन्द्रकांति गुप्ता
प्रज्ञा पादव सरिता साहू दुशीला बरिहा मंजू साहू आदि उपस्थित थी















