A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्व प्रधानमंत्री इदिरा गांधी जी की पुण्य तिथि पर सोनिया जी और राहुल गांधी ने श्रदधांजलि अर्पित की

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, 31 अक्टूबर 2025-:
=================================
देश की भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की आज 31 अक्टूबर को 41वीं पुण्यतिथि है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व• इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, सोनिया गांधी जी, और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी मृत्यु स्मारक शक्ति स्थल पर पहुंचकर उन्हें नम्र श्रदधांजलि अर्पित की। मालूम हो कि इंदिरा गांधी जी को आज ही के दिन 31 अक्टूबर सन् 1984 में उनके ही सुरक्षा कर्मियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्व• इंदिरा गांधी जी भारतदेश की तीसरी एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थीं। स्व• इंदिरा गांधी जी वर्ष 1966-से 1977, और बाद में 1980 से 1984 तक भारत की प्रधानमंत्री पद पर बनी रहीं। उनके मृत्यु स्मारक शक्ति स्थल की स्थापना उनकी मृत्यु होने पूरे एक वर्ष पश्चात 1985 में की गई थी। 20251031 132042 लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने इंदिरा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लिखा कि “इंदिरा जी ने हमे सिखाया कि भारत के स्वाभिमान से बढ़कर और कुछ भी नहीं”।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!