
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, शुक्रवार 31 अ
अक्टूबर 2025, छत्तीसगढ-
===================/=====//==/=====
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार रविवार 26 अक्टूबर 2025 को गौरेला नगर, रेस्टहाउस रोड पर स्थित मरही माता मंदिर परिसर में नर्मदाखंड गौरेला तहसील ईकाई की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नर्मदाखंड साहू समाज तहसील ईकाई की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस बैठक के दरमियान साहू समाज के वरिष्ठ सदस्य बिसाहूलाल साहू जी ने अनुपम गुप्ता का के नाम का प्रस्ताव साहू समाज अध्यक्ष पद के रखा। इस प्रस्ताव का समर्थन लखनलाल साहू जी ने किया और इसके साथ ही इस प्रस्ताव को बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। इस अवसर साहू समाज के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। 
चयनित सदस्यों में साहू समाज सचिव पद के लिए पीयूष साहू, उपाध्यक्ष पद के लिए मीना साहू, महिला संगठन मंत्री विनोद लखनलाल साहू, का चयन किया गया। जानकारी के अनुसार साहू समाज गौरेला तहसील ईकाई के बाकी शेष पदों की घोषणा समिति के द्वारा सामाजिक विचार विमर्श के पश्चात अध्यक्ष को अधिकृत करते हुए आगे घोषित किए जाने का फैसला लिया गया। इस अवसर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखनसिंह साहू जी ने गौरेला रेस्टहाउस रोड स्थित मरही माता मंदिर तिराहे पर पहुंचकर साहू समाज के नवनिर्वाचित पहुंचकर का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू जी ने समाज के कार्यों को गति प्रदान करने हेतु अपना पूरा सहयोग देने का वचन दिया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान भी किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश साहू, जिला सचिव विश्वनाथ साहू, संरक्षक अशोक कुमार साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष कमल साहू, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, बिसाहूलाल साहू, बद्री प्रसाद साहू, शंकरलाल साहू, कपूरचंद साहू, काशी साहू, शरद साहू, खूबचंद साहू, सुनील साहं, आशुतोष साहू, लखन साहू राजेश साहू और समाज के अन्य वरिष्ठजन तथा बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जीपीएम जिला अध्यक्ष रमेश साहू ने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर आभार प्रदर्शन पूर्व तहसील अध्यक्ष कमल साहू ने किया।

