उत्तर प्रदेश

द्वाबा चिल्ड्रेन स्कूल को मिली सीबीएसई की मान्यता

बलिया-बैरिया तहसील के अंतर्गत द्वाबा चिल्ड्रेन स्कूल गोन्हिया छपरा को सी बी एस सी बोर्ड द्वारा 12वीं तक की मान्यता प्राप्त हुई है जो द्वाबा के शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। यह संबद्धता शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रभावी होगी। उसके तहत विद्यालय में विज्ञान कला व वाणिज्य संकायों की पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। यह जानकारी स्कूल के निदेशक रवि प्रताप सिंह ने दी। संबद्धता मिलने पर विद्यालय परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ एम ए खान ने बताया कि विद्यालय को सी बी एस सी से मान्यता मिल गई है यह संबद्धता शैक्षणिक सत्र 2026 -27 से प्रभावी होगी।कहा कि अब नई परिभाषा और नए संकल्प के साथ द्वाबा चिल्ड्रेन स्कूल स्थापित हो गया है।शैक्षणिक नवाचार एवम उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध करा कर छात्रों का भविष्य गढ़ने में यहाँ के शिक्षक कड़ी मेहनत कर रहे हैं।यहाँ बच्चों का बौद्धिक मानसिक व सामाजिक विकास तेजी से करने के लिए हम संकल्पित हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!