

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भारत सरकार द्धारा श्रमिकों के हित में चार नए लेबर कोड पारित किए जाने पर भारतीय मजदूर संघ जिला सागर ने खुशी जाहिर करते हुए जिला अस्पताल परिसर में गेट मीटिंग आयोजित की। इस दौरान श्रमिकों और कर्मचारियों को मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष जगदीश जारोलिया ने किया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख एवं सिविल सर्जन डॉ. आर. जयंत ने संबोधित करते हुए कहा कि— देशहित को सर्वोपरि रखते हुए ही प्रत्येक आंदोलन या मांग रखी जानी चाहिए। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री राकेश श्रीवास्तव ने लेबर कोड के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत सरकार ने सामाजिक सुरक्षा कोड और वेतन संहिता लागू की है, जिससे करोड़ों श्रमिकों को लाभ मिलेगा। गेट मीटिंग में प्रमुख रूप से आउटसोर्स कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सोनू चुटेले, भारतीय मजदूर संघ तहसील अध्यक्ष इरफान अली, प्रभात मिश्रा, देवीशरण दीक्षित, अंकित करोसिया, विनय सोदिया, अजय दुबे, जीतू, रोहित, दिनेश पटेल, सहित जिला चिकित्सालय एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अनेक श्रमिक और कर्मचारी उपस्थित रह










