A2Z सभी खबर सभी जिले की

नमस्ते होटल के पास दिनदहाडे चोरों ने स्कार्पियो से लाखों के जेवर किए चोरी

नमस्ते होटल के पास दिनदहाडे चोरों ने स्कार्पियो से लाखों के जेवर किए चोरी

चोर करीब 34 तोला सोना, 9 तोला चांदी और 2 हजार रुपये नकद ले गए।

टोल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदिग्ध बाइक चोर

शिकायतकर्ता वीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र छैल सिंह, निवासी रामसीन, जालौर ने सांडेराव थाने में दी रिपोर्ट,पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की शुरू

पाली जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र में नमस्ते होटल के पास हाईवे पर खड़ी एक स्कॉर्पियो कार से लगभग 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। पीड़ित दंपती चाय पीने होटल में गए थे। लौटकर आए तो कार की खिड़की का शीशा टूटा मिला और अंदर रखी अटैची से जेवरों से भरा छोटा बैग गायब था।
चोर करीब 34 तोला सोना, 9 तोला चांदी और 2 हजार रुपये नकद ले गए। पीड़ित ने घटना स्थल पर दो संदिग्ध युवकों को मोटरसाइकिल पर मौजूद देखा था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी IMG 20251126 141412है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!