A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

कोपरा सिंचाई परियोजना के संबंध में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने जानकारी दी

FB IMG 1764901260779

FB IMG 1764901268207सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्धिवेदी 8225072664* रहली विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कोपरा सिंचाई परियोजना की स्वीकृति एवं अन्य सभी आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण हो गई हैं। इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण हो जाने पर 24686 एकड़ में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी तथा 28 गाँवों के लगभग 11,700 किसान भाइयों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत चर्चा हेतु मध्यप्रदेश शासन के सिंचाई मंत्री तुलसीराम सिलावट से भोपाल स्थित निवास पर आत्मीय भेंट हुई । बैठक के दौरान रहली क्षेत्र के छिरारी एवं आसपास के ग्रामों की कृषिभूमि डूब क्षेत्र में आने से जुड़े मुआवजे के विषय पर किसान भाइयों के साथ व्यापक चर्चा की गई। मंत्री सिलावट ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही मुख्य सचिव अनुराग जैन एवं ए.सी.एस. राजेश रजौरा के साथ संयुक्त बैठक कर इस समस्या के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे। बैठक मेंछिरारी ग्राम पंचायत के सरपंच राम मिलन पटेल, पूर्व सरपंच शारदा पटेल, कमलेश तिवारी, हरदुआ ग्राम के पूर्व सरपंच। देवेंद्र कुर्मी, तथा अनेक जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं किसान भाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!