
प्रेस विज्ञप्ति
दिल्ली
Source by :- दैनिक जागरण
Fri, 12 Dec 2025 08:24 AM
Shivraj Patil Demise: शिवराज पाटिल का 90 साल की उम्र में निधन, UPA सरकार में रहे थे मंत्री
नई दिल्ली। Shivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की आयु में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने लातूर में आखिरी सांस ली। बता दें कि शिवराज पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई अहम पद संभाले, इसमें लोकसभा स्पीकर और केंद्रीय कैबिनेट में कई अहम पद शामिल हैं। बता दें कि पाटिल ने 7 बार लातूर लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।
1980 में पहली बार पहुंचे लोकसभा
शिवराज पाटिल ने साल 1980 में राजनीति में कदम रखा। वह पहली बार सातवीं लोकसभा के लिए चुने गए। वहीं, साल 2004 तक वह सात बार लोकसभा सदस्य चुने गए। बताया जाता है कि साल 1980-1990 के दशक में उन्होंने संसद में संसदीय सदस्य की सैलरी और अलाउंस पर बनी जॉइंट कमिटी में काम किया। बाद में इसी के चेयरमैन भी बने। पाटिल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में रक्षा राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
देश के गृहमंत्री भी रहे थे पाटिल
उल्लेखनीय है कि 2004-2008 की यूपीए सरकार के दौरान शिवराज पाटिल देश के गृहमंत्री भी रहे। 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद उन्होंने 30 नवंबर, 2008 को देश की सुरक्षा में हुई चूकों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था।
RNI:- MPBIL/25/A1465
Devashish Tokekar
VANDE Bharat live tv news Nagpur
Editor/Reporter/Journalist
Indian Council of press,Nagpur
Journalist Cell
All India Media Association
Nagpur District President
Delhi Crime Press
AD.Associate /Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur – 440015







