A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबलिया
Trending

मकान का दीवाल फाँदकर नगदी, मोटरसाइकिल समेत मोबाइल पर चोर ने किया हाथ साफ

फेफना (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कपूरी नारायणपुर में स्थित एक मकान में चोरी से क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त है

 मकान का दीवाल फाँदकर नगदी, मोटरसाइकिल समेत मोबाइल पर चोर ने किया हाथ सा

फेफना (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कपूरी नारायणपुर में स्थित एक मकान में चोरी से क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त है।सुचना पर पहुंची पुलिस सहित फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल किया। पीड़ित ने फेफना थाने में मोटरसाइकिल, मोबाइल समेत चालीस हजार रुपया नगद चोरी होने की तहरीर दी है।

जानकारी अनुसार क्षेत्र के प्रेमतारा देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि रविवार के रात निमंत्रण से आने के बाद जिसके बाद अज्ञात चोर द्वारा देर रात में अज्ञात चोरो द्वारा घर दीवाल फाँद कर चोरी कर लिया। ज़िसका वीडियो फ़ुटेज कैमरा में रिकॉर्ड है।जिसमे चोर द्वारा मोटर साइकिल,मोबाइल साथ में चालीस हज़ार रुपए पर चोरो ने हाथ साफ़ कर दिया।

सोमवार की सुबह जब जागे तो मोटरसाइकिल और रुपये ग़ायब देख अवाक रह गए। वही, बताया कि चालीस हजार रुपए नगद गाड़ी की ईएमआई जमा करने के लिए रखा गया था। जिसकी लिखित सूचना पुलिस को दी गई।पीड़ित परिवार चोरी की घटना से दहशत में हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर जाँच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!