A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेइन्दौरमध्यप्रदेश

जन प्रतिनिधि इंदौर रिपोर्टर पंडित श्री संजय पांडेय इंदौर मध्यप्रदेश से अविभाजित मध्यप्रदेश के दौर में रायपुर से एक व्यक्तित्व मीडिया जगत में तेजी से उभरा, जिसने बहुत जल्दी अपना स्थाई मुकाम राष्ट्रीय क्षितिज पर कायम कर

आपसे मिलकर आत्मीय प्रसन्नता हुई यशवतं जी...। अध्यक्ष दीपक कर्दम, महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य मनीष मक्खर, अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, अंशुल मुकाती,

जन प्रतिनिधि इंदौर रिपोर्टर पंडित श्री संजय पांडेय इंदौर मध्यप्रदेश से अविभाजित मध्यप्रदेश के दौर में रायपुर से एक व्यक्तित्व मीडिया जगत में तेजी से उभरा, जिसने बहुत जल्दी अपना स्थाई मुकाम राष्ट्रीय क्षितिज पर कायम कर लिया। उनका नाम श्री यशवंत ढोटे है। लंबे समय तक राष्ट्रीय पत्रिका आउटलुक में सेवाएं देने वाले यशवंत जी ने कई राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी है। फिलहाल वे अपने नवप्रदेश के संपादक हैं, जो छत्तीसगढ़ का प्रमुख अखबार है। छत्तीसगढ़ के निर्माण से लेकर नक्सली समस्या और छत्तीसगढ़ की राजनीति पर गहरी पकड़ रखने वाले यशवंत जी पिछले दिनों इंदौर प्रेस क्लब पधारे थे। ऐतिहासिक प्रेस क्लब में आने की जिज्ञासा उनके मन में थी, वे इस बात से भी रोमांचित थे कि देश का पहला प्रेस क्लब है, जहां पर महापौर मीडिया के साथियों की समस्या सुन रहे थे। इसी बीच हमने यशवंत जी का सम्मान भी महापौर पुष्यमित्र भार्गव के हाथों करवाया। बाद में स्थानीय साथियों के साथ उन्होंने खूब किस्सा-गोई की और छत्तीसगढ़ सियासत के कई रोचक किस्से भी उनसे सुने।

 

आपसे मिलकर आत्मीय प्रसन्नता हुई यशवतं जी…।

 

अध्यक्ष दीपक कर्दम, महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य मनीष मक्खर, अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय भट्ट, पूनम शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शैलेष पाठक, डॉ. अर्पण जैन, अशोक शर्मा, कन्हैया यादव एवं टीम इंदौर प्रेस क्लब।

Back to top button
error: Content is protected !!