A2Z सभी खबर सभी जिले की

जगन्नाथ पुरी में शिवमहापुराण की गूँज: सारंगी में आचार्य जैमिन जी का भव्य स्वागत, संजय उपाध्याय भी साथ में हुवे रवाना

 

अमित पाटीदार/सारंगी 

आस्था और भक्ति का संगम आज सारंगी की सड़कों पर देखने को मिला जगन्नाथ पुरी में आयोजित होने वाली शिवमहापुराण कथा (23 से 29 दिसंबर 2025) के मुख्य वक्ता आचार्य जैमिन जी का आज नगर आगमन हुआ इस अवसर पर सारंगी चौपाटी पर एक भव्य स्वागत किया गया, जहाँ जन-जन की आस्था उमड़ पड़ी आचार्य श्री के स्वागत और उनके साथ जगन्नाथ पुरी प्रस्थान के अवसर पर पत्रकार सुरेश परिहार, जीवन राठौड , हर्षवर्धन सिंह राठौर ,राहुल अग्रवाल और अमित पाटीदार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

IMG 20251221 WA0014 IMG 20251221 WA0009
पुष्पवर्षा और जयकारों से गूंजी चौपाटी
जैसे ही आचार्य जैमिन जी सारंगी पहुँचे भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य।स्वागत किया श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया
संजय उपाध्याय भी बने इस पावन यात्रा के सारथी
इस पावन प्रसंग पर सारंगी के पत्रकार संजय उपाध्याय भी कथा श्रवण हेतु आचार्य श्री के साथ रवाना हुए। संजय उपाध्याय ने बताया कि सारंगी क्षेत्र नगर वासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमें आचार्य जैमिन जी के सानिध्य में जगन्नाथ पुरी जैसी पावन नगरी में भगवान शिव की महिमा सुनने का अवसर मिल रहा है।

Screenshot 20251221 115805.WhatsApp Business
अध्यात्म का संगम
स्वागत समारोह के पश्चात संजय उपाध्याय एवं अन्य श्रद्धालुओं का जत्था आचार्य जैमिन जी के साथ सीधे जगन्नाथ पुरी के लिए प्रस्थान कर गया। वहां 23 दिसंबर से कथा का भव्य मंगलारंभ होगा, जिसमें देश-विदेश से भक्त जुटेंगे।

नगर वासियों एवं ईस्ट मित्रों ने सभी भक्तों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!