मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:बैढ़न में निर्माणाधीन आरना केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का देवसर विधायक ने किया निरीक्षण.

  • बैढ़न में निर्माणाधीन आरना केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का देवसर विधायक ने किया निरीक्षण

सिंगरौली:बैढ़न नगर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने आज निर्माणाधीन आरना केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और भविष्य में उपलब्ध कराई जाने वाली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया। विधायक मेश्राम ने अस्पताल प्रबंधन से निर्माण की गुणवत्ता, समय-सीमा और प्रस्तावित चिकित्सा सेवाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के शुरू होने से बैढ़न नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य को तय मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने भरोसा जताया कि यह अस्पताल क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। निरीक्षण के समय अस्पताल प्रबंधन एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे …

Back to top button
error: Content is protected !!