दरभंगाबिहार

शीत लहर में रेड क्रॉस का बड़ा अभियान, गरीबों को राहत

दरभंगा में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जिलाधिकारी के नेतृत्व में गरीबों और वंचितों के बीच कंबल वितरण, शीत लहर में मानवता की मिसाल।

भीषण शीत लहर के बीच गरीबों और वंचितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रेड क्रॉस सोसाइटी की दरभंगा इकाई द्वारा मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मानवीय पहल का नेतृत्व दरभंगा जिला के अभिभावक एवं रेड क्रॉस दरभंगा के अध्यक्ष माननीय जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार, आईएएस ने किया।

कंबल वितरण अभियान लहेरियासराय रेलवे स्टेशन, टावर चौक और लोहिया चौक सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर चलाया गया, जहां ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए। इस दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता और दरभंगा सदर अनुमंडलाधिकारी श्री विकास कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ. राज अरोड़ा और सचिव मनमोहन सरावगी की देखरेख में संपन्न हुआ।

सहायक सचिव आलोक सिंह, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कुमार आनंद, डॉ. बलजीत सिंह खेड़ा, मनीष सिंह सहित कई सदस्यों और पैट्रन ने वितरण कार्य में सक्रिय योगदान दिया। सचिव मनमोहन सरावगी ने कहा कि रेड क्रॉस आपदा के समय हमेशा मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहती है और इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल देना सबसे बड़ा सुकून है।

वहीं जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सभी रेड क्रॉस सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि राहत वितरण कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रेड क्रॉस भवन निर्माण का प्रारूप अंतिम रूप ले चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। चेयरमैन डॉ. राज अरोड़ा ने कहा कि किसी गरीब के चेहरे पर मुस्कान देखना ही इस प्रयास की सबसे बड़ी सफलता है।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!