A2Z सभी खबर सभी जिले की

बालाजी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 32 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल समापन

बालाजी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 32 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल समापन
पाली रोहट क्षेत्र में
बालाजी क्रिकेट क्लब उन्दरा की ओर से आयोजित 32 टिमों ने क्रिकेट प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की अनेक टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला वायद और खाण्डी के बीच खेला गया, जो अत्यंत रोमांचक रहा। खाण्डी टीम ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए वायद को सुपर ओवर में हराकर जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच नन्दवान और खाण्डी के बीच आयोजित हुआ, जिसमें नन्दवान टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं खाण्डी टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर उपविजेता (Runner-Up) रही।
इस अवसर पर मैं, नरपत सिंह राजपुरोहित, क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने वाली इस प्रतियोगिता में गर्व का महसूस करता हूँ।
मेरी तरफ से विजेता टीम नन्दवान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। साथ ही उपविजेता खाण्डी टीम को भी शानदार खेल प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत बधाई। सेमीफाइनल में सुपर ओवर जैसी रोमांचक जीत ने खाण्डी टीम की खेल क्षमता और संघर्ष को दर्शाया, जो प्रशंसनीय है।
बालाजी क्रिकेट क्लब के सभी आयोजकों, खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगकर्ताओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को प्रेरणा देने में मील का पत्थर साबित हुआ है। मौजुद रहे अशोक पटेल कन्हैयालाल दिनेश वैष्णव शैलेंद्र सिंह जोधा एवं समस्त ग्रामवासी

Back to top button
error: Content is protected !!