A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

आनंद उत्सव हमारे जीवन में खुशी उल्लास और समरसता लाने का एक सशक्त माध्यम है:- ओम पटेल

ग्राम मलगांव में आनंद उत्सव का आयोजन

IMG 20260123 134936 389
0-0x0-0-0#
IMG 20260123 135413 231
0-0x0-0-0#
IMG 20260123 143238 214
0-0x0-0-0#

बांगरदा( खरगोन) आनंद उत्सव केवल एक नाम नहीं बल्कि हमारे जीवन में खुशी उल्लास और समरसता लाने का सशक्त माध्यम है। मध्य प्रदेश आनंद संस्थान द्वारा आयोजित इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य सभी उम्र, वर्ग और समुदाय के लोगों को एक मंच पर लाकर उन्हें पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़कर आपसी सौहार्द बढ़ाना है। यह उत्सव हमारे हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति फायदेमंद है। यह हमें व्यस्त जीवन से निकालकर प्रकृति एवं परंपराओं से जोड़ता है।
आनंद उत्सव हमें याद दिलाता है। कि खुश रहना भी एक कला है। इस अवसर पर आयोजित किए गए विभिन्न खेल सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक गतिविधियां हमें एकता के सूत्र पिरोती है।
उक्त विचार ग्राम पंचायत मलगांव के सरपंच ओम पटेल द्वारा आनंद उत्सव में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान व्यक्त किये।
ग्राम पंचायत मलगांव एवं बांगरदा के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम मलगांव में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का परंपरागत शुभारंभ सरपंच ओम पटेल ने किया।
इस अवसर पर श्री दीप अकैडमी, उत्कर्ष स्कूल, इंडस स्कूल, एजीएस प्राथमिक शाला, एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांगरदा के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों में पंजाबी, गुजराती, कालबेलिया, आदिवासी नृत्यों की शानदार प्रस्तुतिया द्वारा दी गई ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बिहारी लाल रेवापाटी, जन शिक्षक रायसिंह चौहान, प्रभारी प्राचार्य वीरेंद्र सिंह सोलंकी, कार्यक्रम प्रभारी संतोष मालाकार, खेल प्रभारी सतीश मालवीय के साथ प्यारेलाल मुकाती,लखनलाल भायडीया, कांतिलाल राठौर उपस्थित थे।
समारोह के अंतिम चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेल गतिविधियों में सहभागिता करने वाले सभी बच्चों को सरपंच ओम पटेल एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह का संचालन शिक्षक धर्मेंद्र मुकाती ने किया। एवं अंत में नोडल अधिकारी बिहारी लाल रेवापाटी ने सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ ग्रामीणों के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
:-रामेश्वर फूलकर पत्रकार बांगरदा

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!