A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

विजय राघव गढ़ विधायक संजय सतेन्द्र पाठक जी ने जनपद पंचायत के बिकास कार्यो का लोकार्पण के साथ भूमि पूजन भी किये

IMG 20260127 WA0011 1536x1026 1कटनी

विजयराघवगढ़ गणतंत्र दिवस पर विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय पर विधायक संजय पाठक ने विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन किया एवं इन कार्यों से जनपद पंचायत आने जाने वाले लोगों को होने वाली सुविधाओं के लिए कर्मचारियों, जनपद सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रारंभ हो रहे कार्यों को लेकर अपने जरूरी सुझाव भी दिए उन्होंने इन कार्यों की बढ़ी हुई लागत को पूरा करने के लिए फंड उपलब्ध कराने के लिए भी तत्काल स्वीकृति द

उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि कोई भी विकास कार्य कराए वो आगामी 25-30 सालों की जरूरतों को लेकर होना चाहिए। हमें इसी सोच की लेकरकर कार्य कराते हुए अगली पीढ़ी की सौंप कर जाएं जिससे आने वाले तीस वर्षों बाद भी लोग हमारी दूरदर्शी सोच की सराहना करें, उन्होंने आगे कहा जनपद पंचायत कार्यालय में बनने मीटिंग हॉल को ओर अच्छी प्लानिंग की जरूरत है क्योंकि जनपद पंचायत कार्यालय में बड़ी संख्या में लोगों का जाना जाना होता है इसके लिए अभी 25 लाख से हॉल का निर्माण होना है अब मेरी विधायक निधि से 15 लाख देकर बैठक हॉल को बड़ा एवं सुव्यवस्थित बनाया जाएगा भवन में बैठक व्यवस्था के लिए लगने वाले फर्नीचर का पैसा भी अलग से विधायक निधि से दूंगा इसी के साथ ही एक महिला एवं पुरुष बाथरूम भी बनना चाहिए जिससे कार्यालय में आने वाले लोगों को परेशानी न हो और अच्छी सुविधा मिल सकें। इस सुविधाओं में जनपद पंचायत बैठक कक्ष का भूमिपूजन, बाउंड्री वॉल सह दुकानों एवं जनपद पंचायत वीडियो कांफ्रेंस हाल का लोकार्पण किया गया है कार्यक्रम के दौरान सचिव संगठन के सदस्यों ने बड़ी माला से स्वागत किया इस अवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुधा कोल,उदयराज सिंह चौहान,नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी दुबे, पूर्व अध्यक्ष वसुधा मिश्रा, हरिओम बर्मन ,भाजपा जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा, श्रीराम सोनी, , रंगलाल पटेल, अरविंद बडगैया,प्रमोद शुक्ला जनपद पंचायत सदस्य, सीडीएम, एसडीओपी, जनपद पंचायत सीओ सहित कर्मचारी नागरिकों की उपस्थिति रही।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!