
*धनबाद:* केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम कानूनों के विरोध में पूरे देश में आंदोलन तेज हो गया है। इसी क्रम में आगामी 12 फरवरी को देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है।
इस बंद को लेकर एरिया-1 एवं ब्लॉक-2 में संयुक्त मोर्चा की ओर से पूर्ण रूप से चक्का जाम किया जाएगा। बंद में एरिया-1 एवं ब्लॉक-2 की सभी यूनियनें शामिल होंगी, जबकि बीएमएस (BMS) इस बंद से अलग रहेगी। बरोरा एरिया गेस्टहाऊस में मंगलवार को आयोजित बैठक में
संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने मजदूरों से अपील की है कि वे एकजुट होकर बंद को सफल बनाएं और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। मौके पर जे के झा, लगनदेव यादव, संतोष गोराई,दयाल महतो, मनोज मोदी, मंगल हेंब्रम, गणेश सिंह, संजय सिंह, मंसूर आलम, बिनोद मिस्त्री, अमरेंद्र कुमार सहित मोर्चा के नेता शामिल हुए







