
बुढ़मू में झामुमो प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन, कई पदों पर नियुक्ति।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
बुढ़मू। झारखंड मुक्ति मोर्चा बुढ़मू प्रखंड कमिटी की एक अहम बैठक बुधवार 28 जनवरी को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुरसिंग लाल मांझी ने की, जिसमें संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से इमरान अंसारी को प्रखंड उपाध्यक्ष तथा अख्तर अंसारी को सह-सचिव नियुक्त किया गया। वहीं सलमान खान को प्रखंड प्रवक्ता और विकास कुमार साहू को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा चुन्नू लाल महतो, गोविंद यादव एवं रामानंद करमाली को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए।
बैठक में कार्यकारिणी समिति के लिए 11 सदस्यों का चयन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड सचिव कुदरत अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष लाला महली, सुनीता देवी, सादिक अंसारी, सुषमा देवी, सत्येंद्र मुंडा, जैनुल अंसारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और जनसमस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।









