उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों पर तकनीकि जानकारी देने, मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने, कम पानी में बेहतर उत्पादन के साथ 20 गांवों में परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। 

IMG 20260204 WA0010

जिला संवाददाता अंबेडकरनगर

 

अम्बेडकरनगर ।    पानी संस्थान अयोध्या के निर्देशन में रोहिनी नीलेकन फिलोनथ्रोपी फाउंडेशन के सहयोग से जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा अम्बेडकरनगर जनपद के विकासखण्ड कटेहरी में संचालित मौसम परियोजना के अन्तर्गत नेनुआ अंगवल बिगहिया चौहानपुर पिपरिया रामचौरी आंतडीह रामपट्टी धानेतारा कदियापुर पाल्हनलोरपुर खजूरडीह रामनगर बिरतिहांपुर दान्दूपुर हरिश्चंद्रपुर जयसिंहपुर बुजौलिया किशुनीपुर सरखने में 300 से अधिक महिला किसानों के साथ बैठक की गई जिसमें क्लाइमेट वैरियर अनुपम ने जल बजट खेल कराया। क्लाइमेट वैरियर शकुंतला विश्वकर्मा ने जीवामृत बनाने का तरीका सिखाया। क्लाइमेट वैरियर गुलशनबानो बेडविधि से प्याज की रोपाई की तकनीकि बताई। क्लाइमेट वैरियर कुसुम ने कम पानी में बेहतर फसल उत्पादन का ज्ञान बताया। क्लाइमेट वैरियर लीड शकुंतला यादव ने फसलों में खरपतवार नियंत्रण व फसल प्रबंधन पर विशेष टिप्स दिए। IMG 20260204 WA0012

बैठकों को सम्बोधित करती हुई सचिव गायत्री ने कहा कि महिलाओं को कृषि पद्धतियों पर सशक्त बनाकर पर्यावरण संरक्षण करना हमारा मकसद है। मानवाधिकार रक्षक मनोज कुमार ने लोगों को मृदा परीक्षण व कृषि योजनाओं पर बताते हुए भूमि को स्वस्थ रखने का संकल्प दिलाया।IMG 20260204 WA0011

बैठकों को सफल बनाने में निरकला गुलशन छोटेलाल अनुपम जूही शिवांगी पूजा आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!