A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाटा में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न, विकास एजेंडे पर हुआ गहन विचार

हाटा में विकास को नई रफ्तार, विधायक मोहन वर्मा और ब्लॉक प्रमुख आरजू राव की बैठक में गूंजे जनहित के मुद्दे

हाटा में विकास को नई रफ्तार, विधायक मोहन वर्मा और ब्लॉक प्रमुख आरजू राव की बैठक में गूंजे जनहित के मुद्दे

WhatsApp Image 2026 02 04 at 19.04.32 2

हाटा कुशीनगर ,विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आरजू राव ने की। इस अवसर पर हाटा विधायक मोहन वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) तथा सभी ग्राम प्रधानों की उपस्थिति रही।बैठक का संचालन विकास खंड अधिकारी हरिश्चंद्र कौशिक द्वारा किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रत्युषचंद्र, खाद्य एवं रसद विभाग से संतोष कुमार दुबे, आयुर्वेद विभाग से डॉ. प्रियंका सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे।बैठक में विकास खंड हाटा में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग, बाल विकास एवं पोषण, बेसिक शिक्षा विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग समेत अन्य योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों ने जानकारी दी। साथ ही लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।

WhatsApp Image 2026 02 04 at 19.04.32

हाटा विधायक मोहन वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए पारदर्शिता और आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।ब्लॉक प्रमुख आरजू राव ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य केवल समीक्षा नहीं, बल्कि समस्याओं का ठोस समाधान निकालना है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी से सहयोग की अपील की।बैठक में बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, आंगनबाड़ी, राशन वितरण, स्वास्थ्य और आयुर्वेद सेवाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। संबंधित अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।अंत में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए बैठक का समापन किया गया। बैठक को हाटा क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है।WhatsApp Image 2026 02 04 at 19.04.32 1

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!