A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया भूपतवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण तथा लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा*

विजय कुमार बंसल/पंकज मित्तल/ हरिद्वार ब्यूरो

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया भूपतवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण तथा लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा*IMG 20260311 WA0072 IMG 20260311 WA0069 IMG 20260311 WA00691 IMG 20260311 WA0073

*जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की सुविधा हेतु जल्द प्रसव कक्ष को शुरू करने के दिए निर्देश*

*हरिद्वार 11 मार्च 2026*

       जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं को लेकर प्रसव कक्ष जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

       जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो तथा सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

      उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की सुविधा हेतु तैयार किए गए प्रसव कक्ष को जल्द से जल्द प्रसव हेतु शुरू करने के निर्देश दिए जिससे कि चिकित्सालय में आने वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव की सुविधा उपलब्ध को सके।

  जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखी जाए,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

   इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,डॉ हर्ष,डॉ नितिन,डॉ अजीन सहित चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!