A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:शुभम सोनी व रामरक्षा ने बढ़ाया जिले का गौरव

स्काउट प्रशिक्षण में उत्कृष्ट सफलता पर मिला सम्मान, पूरे जनपद में खुशी की लहर

सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_ 
सोनभद्र जनपद के लिए गर्व का क्षण तब बना जब भारत स्काउट गाइड की महत्वपूर्ण प्रशिक्षण परीक्षाओं में जिले के होनहार स्काउट्स ने सफलता हासिल कर सम्मान प्राप्त किया। यह सम्मान समारोह लखनऊ स्थित प्रादेशिक मुख्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा प्रतिभाशाली स्काउट्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सोनभद्र के प्रतिभाशाली स्काउट शुभम सोनी ने स्काउट की ए.एल.टी. (ALT) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शुभम सोनी की इस सफलता को स्काउटिंग क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
वहीं दूसरी ओर सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय दिघुल के स्काउट मास्टर रामरक्षा को एच.डब्ल्यू.बी. (HWB) प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। रामरक्षा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और स्काउटिंग के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की, जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र का मान बढ़ा है।
इस उपलब्धि पर जिला स्काउट गाइड टीम एवं जनपद के शिक्षकों, समाजसेवियों तथा स्काउट पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने दोनों सफल स्काउट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।
जिला स्काउट गाइड टीम ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी सोनभद्र के स्काउट्स इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!