लखनऊ में विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश के 1.56 लाख शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया जाएगा
लखनऊ में विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश के 1.56 लाख शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा वर्कर्स, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन में भी वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश में करीब 1.47 लाख शिक्षामित्र और 28 हजार से अधिक अनुदेशक कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, सरकार करीब नौ साल बाद इनके मानदेय में बढ़ोतरी करने जा रही है। सूत्रों का कहना है कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में लगभग 2 हजार रुपये प्रतिमाह तक की बढ़ोतरी हो सकती है। गौरतलब है कि 2017 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सहायक अध्यापक पद पर उनका समायोजन रद्द होने पर सरकार ने मानदेय 3500 से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया था, लेकिन उसके बाद वृद्धि नहीं हुई।
प्रदेश में लगभग 1.70 लाख आशा कार्यकर्ता भी सेवाएं दे रही हैं। एक हजार की आबादी पर एक आशा कार्यकर्ता नियुक्त होती है, जिन्हें मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रोत्साहन राशि मिलती है। सरकार के इस प्रस्तावित फैसले से बड़ी संख्या में कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
नजीबाबाद सिद्धिविनायक मंदिर में 21वां भंडारा आयोजित
18/02/2026
बेमौसम बारिश से गेहूँ, टमाटर और तरबूज़ की फसलें बर्बाद, किसान परेशान
18/02/2026
शराब की लत बनी काल, बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान
18/02/2026
रायसेन में कोया पुनेम समापन दिवस पर विधायक निधि से बने शेड का लोकार्पण व विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
18/02/2026
सिया सुन्नी विवाद अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद आया फैसला 12 आरोपियों को उम्र कैद एवं 61000 अर्थ दंड की सजा
18/02/2026
बांगरदा बेटी बनी डॉक्टर
18/02/2026
आज से शुरू यूपी बोर्ड की महापरीक्षा: 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी, 8033 केंद्रों पर कड़ी निगरानी और हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू
18/02/2026
बुलंदशहर वेव शुगर मिल में गांव सिखेड़ा के किसानों के गन्ने की ट्राली रिजेक्ट टोकन में काटने का विरोध करने पर शुगर मिल के कर्मचारियों ने किसानों के साथ की थी बदतमीजी जिसको लेकर मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह व पुलिस प्रशासन जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने CGM R.S ढाका साथ बैठक
18/02/2026
10 वी मेरिट वालों को 11 वी से ग्रेजुएशन तक हर माह 15 हजार छात्रवृत्ति, 550 छात्रों को मिलेगा लाभ
18/02/2026
अंबाला शहर के मानव चौक के पास जलबेड़ा रोड पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला ने ऑनलाइन मंगवाया गया पार्सल खोला तो उसमें सामान की जगह पुराने कपड़ों की कतरन निकली। महिला हरभजन कौर ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन साइट से एफएम रेडियो ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी मिलने पर पार्सल में गलत सामान देखकर वे हैरान रह गईं। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और कोरियर कर्मी से जवाब मांगने लगे। वहीं कोरियर वाले का कहना था कि वह सिर्फ पार्सल डिलीवरी करता है, पैकिंग की जानकारी उसे नहीं होती। घटना के बाद लोगों ने ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी बरतने की सलाह दी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!