A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

शिक्षा के क्षेत्र में नरयावली मॉडल, पाटन और लोटना स्कूलों की बदलेगी सूरत, 106लाख रुपये से होगा कायाकल्प

IMG 20260312 WA0008 2सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*नरयावली विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की नई क्रांति का सूत्रपात होने जा रहा है। क्षेत्र के जनप्रिय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के दूरदर्शी विजन और अथक प्रयासों के चलते, प्रदेश सरकार ने शासकीय हाई स्कूल पाटन और लोटना के आधुनिकीकरण के लिए 106.87 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। विधायक लारिया की सक्रियता से स्वीकृत इस बजट में हाई स्कूल पाटन के लिए 59.97 लाख और हाई स्कूल लोटना के लिए 46.90 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। यह मात्र एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को वैश्विक स्तर पर तैयार करने का संकल्प है। इस स्वीकृत राशि से स्मार्ट लर्निंग के तहत कक्षाओं में आधुनिक इंटरैक्टिव पैनल और हाई-टेक लैब्स की स्थापना एवं अधोसंरचना अंतर्गत नए अतिरिक्त कक्षों का निर्माण और बेहतरीन सिविल कार्य संपन्न होंगे। संपूर्ण परिसर CCTV कैमरों से लैस होगा और छात्रों को उच्च गुणवत्ता का फर्नीचर मिलेगा। इस उपलब्धि पर विधायक लारिया ने कहा कि मेरा संकल्प है कि नरयावली के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी वैसी ही सुविधाएं और संसाधन मिलें, जो बड़े शहरों के निजी स्कूलों में उपलब्ध होते हैं। शिक्षा का यह सुदृढ़ीकरण क्षेत्र के स्वर्णिम भविष्य की नींव रखेगा। ग्रामीण उत्थान की इस नई मिसाल के लिए विधायक लारिया ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है। लारिया के ‘शिक्षा प्रथम’ के इस दृष्टिकोण से न केवल पलायन रुकेगा, बल्कि क्षेत्र के सरकारी स्कूल अब निजी संस्थानों को कड़ी टक्कर देंगे। यह उपलब्धि साबित करती है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो गांव की चौखट तक भी आधुनिक भारत की तस्वीर पहुंच सकती है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!