अन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़

कुरुडीह News:- चैत्र नवरात्र आज से शुरू, तैयारियां पूरी…..

माँ घटोईमाता सेवा समिति कुरुडीह द्वारा माँ घटोईमाता मंदिर सड़कपारा में चैत्र नवरात्रि का आयोजन……

कोरबा छत्तीसगढ़ ( कुरुडीह ) :-  हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होता है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ घटोईमाता सेवा समिति कुरुडीह द्वारा माँ घटोईमाता मंदिर सड़कपारा में चैत्र नवरात्रि का आयोजन रखा गया है जो की चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026, गुरुवार से शुरू होगी और इन शुभ तिथियों का समापन 27 मार्च को होगा. संयोगवश इसी दिन से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होगी. परंपरानुसार, चैत्र नवरात्र के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है, जिससे जातक पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है चैत्र नवरात्र का मुख्य उद्देश्य शक्ति की आराधना करना और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान देवी की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

photo43

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, जिन्हें नवदुर्गा कहा जाता है :-

19 मार्च- मां शैलपुत्री

20 मार्च- मां ब्रह्मचारिणी

21 मार्च- मां चंद्रघंटा

22 मार्च- मां कूष्मांडा

23 मार्च- मां स्कंदमाता

24 मार्च- मां कात्यायनी

25 मार्च- मां कालरात्रि

26 मार्च- मां महागौरी (अष्टमी)

27 मार्च- मां सिद्धिदात्री (राम नवमी)

सारा जहां है जिसकी शरण में, नमन है उस माँ के चरण में।                                हम हैं उस माँ के चरणों की धूल, आओ मिलकर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल II 

(शुभ नवरात्रि )

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!