
रायबरेली -विगत कई वर्षों से शिक्षामित्रों व अनुदेशको के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए शिक्षामित्रों व अनुदेशक संगठनों द्वारा मांग उठाई जा रही थी जिसको लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शिक्षामित्रों व अनुदेशको की मांगों को स्वीकार करते हुए आगामी अप्रैल माह से मानदेय में बढ़ोतरी के आदेश दे दिए हैं। अब शिक्षामित्रों को प्रति माह 18000रु व अनुदेशको को 17000 रुपए मानदेय देने की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषणा की जा चुकी है जिससे उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सरकार के प्रति आभार प्रकट किया गया है। होली से पहले हुए इस आदेश से शिक्षामित्रों व अनुदेशको ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए बधाइयां दी। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।





