A2Z सभी खबर सभी जिले की

12 गांवों में लगेगी चकबन्दी चौपालः

अधिकारी मौके पर सुनेंगे किसानों की समस्याएं, मुकदमे से मिलेगी राहत

सिद्धार्थनगर जिले में चकबन्दी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए प्रशासन ने ग्राम चौपाल लगाने का निर्णय लिया है। चकबन्दी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिले के 12 चकबन्दी प्रक्रियाधीन गांवों में 24 से 27 फरवरी के बीच ये चौपालें आयोजित की जाएंगी। इन चौपालों में वरिष्ठ अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर ही उनके समाधान का प्रयास करेंगे।

बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने बताया कि चकबन्दी निदेशालय के निर्देशानुसार ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य चकबन्दी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, खातेदारों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना और विवादों को समय रहते सुलझाना है। इससे किसानों को अनावश्यक मुकदमेबाजी से राहत मिलेगी और चकबन्दी प्रक्रिया में तेजी आएगी।

जारी रोस्टर के अनुसार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/उप संचालक चकबन्दी डॉ. ज्ञान प्रकाश 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे तहसील बांसी के ग्राम पाली के पंचायत भवन में चौपाल लगाएंगे। इसके बाद, वे 27 फरवरी को दोपहर 2 बजे तहसील डुमरियागंज के ग्राम बढनी चाफा के पंचायत भवन में किसानों की समस्याएं सुनेंगे।

बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी डॉ. ललित कुमार मिश्रा 25 फरवरी को सुबह 10 बजे तहसील बांसी के ग्राम सिकटा में उपस्थित रहेंगे। वे 27 फरवरी को सुबह 10 बजे तहसील नौगढ़ के ग्राम जगमोहनी के पंचायत भवन में भी चौपाल आयोजित करेंगे।

चकबन्दी अधिकारी नौगढ़, श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, 24 फरवरी को दोपहर 1 बजे ग्राम रूद्रमनडाडी में काली मां के स्थान पर मौजूद रहेंगे। वे 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे ग्राम

स्थान पर मौजूद रहेंगे। वे 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे ग्राम धौरीकुईया के ग्राम सचिवालय में भी किसानों से मिलेंगे। वहीं, चकबन्दी अधिकारी बांसी, श्री नीरज कुमार सिंह, 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे ग्राम पैडी खुर्द के पंचायत भवन में और 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे ग्राम त्रिलोकपुर में शिव मंदिर परिसर में चौपाल लगाएंगे।

चकबन्दी अधिकारी डुमरियागंज, श्री रियाज अहमद, 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे ग्राम गोपिया में ब्रह्म बावा स्थल पर और 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे ग्राम राउतडीला एहतमाली के पंचायत भवन में चौपाल आयोजित करेंगे। चकबन्दी अधिकारी इटवा, श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे ग्राम चौरथरी में और 27 फरवरी को दोपहर 2 बजे ग्राम सेमरी तप्पा में किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

बन्दोबस्त अधिकारी ने बताया कि सभी अधिकारियों को निर्धारित तिथि और समय पर गांव पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। चौपाल की कार्यवाही का रिकॉर्ड तैयार कर निदेशालय को भेजा जाएगा। प्रशासन का मानना है कि ग्राम चौपाल के माध्यम से किसानों की शिकायतों का त्वरित समाधान होगा और चकबन्दी प्रक्रिया समय से पूरी हो सकेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!